{"_id":"67dc6aca619ace02c9072af4","slug":"investigation-ordered-in-case-filed-against-congress-leaders-hearing-on-march-28-badaun-news-c-4-1-bly1014-602952-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध दायर मामले में जांच के आदेश, सुनवाई 28 मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध दायर मामले में जांच के आदेश, सुनवाई 28 मार्च
विज्ञापन
बदायूं। बसपा सुप्रीमो मायावती पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेताओं की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रहीं हैं। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. उदित राज और सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध दायर मामले में कोर्ट ने पुलिस को प्रारंभिक जांच करने के आदेश दिए हैं।
वादी के अधिवक्ता संदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की सुनवाई न्यायालय एमपी-एमएलए एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में चल रही है।
वादी जयसिंह सागर एडवोकेट की ओर से प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज ने सांसद राहुल गांधी के कहने पर 17 फरवरी को अपने ट्विटर एक्स एकाउंट पर बसपा सुप्रीमो मायावती का गला घोटने की धमकी दी थी। इसके अलावा आपत्तिजनक शब्द लिखकर कई पोस्ट किए हैं।
इससे बसपा सुप्रीमो के समर्थकों व चाहने वालों की भावनाएं आहत होने के साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती के समर्थकों व चाहने वालों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को मामले में सुनवाई करते हुए न्यायालय एमपी-एमएलए एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय के न्यायाधीश लीलू ने पुलिस को प्रारंभिक जांच करने के आदेश दिए हैं। अब मामले की अगली सुनवाई 28 मार्च को होगी। संवाद