फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Investigation of the murder accused who escaped from Samrer Chowki was handed over to CO Ujhani, medical report will become the basis

Budaun News: समरेर चौकी से भागे हत्यारोपी की जांच सीओ उझानी को सौंपी, मेडिकल रिपोर्ट बनेगी आधार

Wed, 20 Aug 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Investigation of the murder accused who escaped from Samrer Chowki was handed over to CO Ujhani, medical report will become the basis
19 अगस्त को प्रका​शित खबर। संवाद
बदायूं। दातागंज कोतवाली की समरेर चौकी से दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी भाग गया था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने इसे छिपा दिया। अमर उजाला ने 19 अगस्त के अंक में इस लापरवाही को उजागर किया तो एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने इसका संज्ञान में लिया। पूरे मामले की जांच सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र सिंह को सौंप दी गई है। एसएसपी ने दातागंज कोतवाल व चौकी इंचार्ज को तलब किया है। वहीं, अभियुक्त की मेडिकल रिपोर्ट लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गाज तय करेगी। आखिर किस स्तर पर किसकी गलती से अभियुक्त चौकी से भाग निकला।
विज्ञापन

14 अगस्त की देर रात दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरमपुर में शांति देवी (70) व उनकी बेटी जयंती की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। इसमें जयंती का मौसेरा भाई विपिन संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हुआ था। पुलिस ने शुरूआत में विपिन को ही हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त माना था।
विज्ञापन

पुलिस ने दातागंज सीएचसी पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पूछताछ के लिए उसे 16 अगस्त को समरेर पुलिस चौकी ले जाया गया था। जहां से विपिन पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। वह दौड़ते हुए गांव के अंदर घुस गया। जहां ग्रामीणों ने उसकी हरकत व दौड़ते देख उसे दबोच लिया था। उसकी जमकर पिटाई कर दी थी, जिससे उसकी आंख में चोट आ गई थी। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर चौकी ले आई थी, जिससे पुलिस ने राहत महसूस की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारियों को किया गुमराह, मेडिकल रिपोर्ट बनेगी कार्रवाई का आधार
अभियुक्त के भागने की भनक पुलिस अधिकारियों को उसी दौरान लग गई थी, लेकिन उसकी समय रहते हुई गिरफ्तारी के बाद चौकी पुलिस ने अधिकारियों को गुमराह करने का काम किया था। इसके चलते पुुलिस ने भागने की घटना पर पर्दा डाल दिया। इसी वजह से हड़बड़ी में पुलिस को अपनी लापरवाही छुपाने के लिए अगले दिन ही 17 अगस्त को दोहरे हत्याकांड का खुलासा करना पड़ गया, लेकिन अभियुक्त के भागने की जानकारी उजागर होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान ले लिया है।



दोहरे हत्याकांड के अभियुक्त के चौकी से भागने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले की जांच सीओ उझानी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट में जो भी पुलिस कर्मी दोषी पाए जाएंगे। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. ब्रजेश सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed