फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Intermediate acting by top

अभिनय ने किया इंटरमीडिएट में टॉप 

Sat, 07 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो बदायूं।
ब्यूरो बदायूं। Updated Sat, 07 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Intermediate acting by top
इंटर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
95.5 फीसदी अंकों के साथ हासिल किया मुकाम
डीपॉल की अभिलाषा को दूसरा और संपूर्ण राज को मिला तीसरा स्थान

आईसीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा में शहर के डीपॉल स्कूल के छात्र अभिनव रस्तोगी ने 95.5 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। छात्रा अभिलाषा सक्सेना ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा और संपूर्ण राज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इंटरमीडिएट का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। दो छात्रों ने परीक्षा पहले ही छोड़ दी थी। 

डीपॉल स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जार्ज के मुताबिक इस साल इंटरमीडिएट में 69 स्टूडेंट्स नामांकित थे। जिनमें दो ने परीक्षाएं छोड़ दीं थीं। 67 ने परीक्षा दी जो सभी सफल रहे हैं। बताया कि छात्र अभिनव रस्तोगी पुत्र पंकज रस्तोगी निवासी मुहल्ला पटियारी सराय ने 95.5 फीसदी अंक प्राप्त किए है। दूसरे नंबर पर छात्रा अभिलाषा सक्सेना पुत्री प्रदीप सक्सेना निवासी मुहल्ला जवाहरपुरी रही है। उसने 95 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर संपूर्ण राज पुत्र कुलदीप कुमार सक्सेना निवासी माल गोदाम रोड रहे हैं। उसने 92.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि बाकी स्टूडेंट्स भी अच्छे अंक से सफल रहे हैं। इधर, परीक्षाफल आते ही सभी स्टूडेंट्स खुशी से झूम उठे। विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed