फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Instructions to cut the salary of veterinary officer Meow

Budaun News: पशु चिकित्सा अधिकारी म्याऊं का वेतन काटने के निर्देश

Fri, 25 Apr 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Instructions to cut the salary of veterinary officer Meow
बदायूं। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में बैठक ली। उन्होंने भूसा प्रबंधन, गो संरक्षण आदि बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में पशु चिकित्साधिकारी म्याऊं के अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन काटने व स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



मंत्री ने भूसा प्रबंध, गोवंश संरक्षण, गोशालाओं का रखरखाव के संबंध में सभी बीडीओ व पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारागाह की भूमि से अवैध कब्जे हटवाएं। अगर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले वहां से अवैध कब्जा नहीं हटाते हैं तो उन्हें भूमाफिया में चिन्हित कर जेल भेजें। चारागाह की भूमि को खाली कराकर वहां गोवंशों के लिए चारा बोया जाए। इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, अपर निदेशक पशुपालन विभाग डा. संगीता तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed