{"_id":"6ab6cc3a9a32e6d5bd0196c0","slug":"private-hospital-operator-accused-of-having-a-relationship-with-a-young-woman-complaint-lodged-with-the-cmo-badaun-news-c-123-1-bdn1037-174041-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: निजी अस्पताल के संचालक के युवती से संबंध होने का आरोप, सीएमओ से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: निजी अस्पताल के संचालक के युवती से संबंध होने का आरोप, सीएमओ से शिकायत
विज्ञापन
बदायूं। उसहैत कस्बे के एक निजी अस्पताल के संचालक पर युवती के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने के आरोप लगे हैं। करणी सेना के मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता ने सीएमओ कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अस्पताल संचालक ने महिला कर्मचारी के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। शिकायत के साथ फोटो व अन्य साक्ष्य देने का दावा भी किया है। संगठन ने अस्पताल के संचालन और पंजीकरण की स्थिति की जांच की भी मांग की है। शिकायत में अस्पताल का पंजीकरण समाप्त होने की बात कही है।
उसहैत थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर अस्पताल संचालक को बुलाकर पूछताछ की गई। युवती से भी पक्ष जाना गया। युवती ने खुद को बालिग बताते हुए आरोपों से इनकार किया और कहा कि उसे बदनाम किया जा रहा है। संचालक ने भी आरोपों को गलत बताया। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. श्रीमोहन झा ने बताया कि शिकायत पर पुलिस को सूचित किया था। सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, पुलिस के सहयोग से जल्द अस्पताल सील कराया जाएगा।