फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Instructions given to terminate careless female teacher's service, instructions to employee

Budaun News: लापरवाह महिला अध्यापक की सेवा समाप्ति के दिए निर्देश, कर्मचारी को हिदायत

Wed, 01 Jan 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 01 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to terminate careless female teacher's service, instructions to employee
बदायूं । पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने लापरवाह महिला अध्यापक की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए हैं। वहीं, जलकल विभाग के एक कर्मचारी को हिदायत देकर आगे से लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने मंगलवार को नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज तथा नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लापरवाही बरतने वाली काॅलेज की आउटसोर्सिंग की एक महिला टीचर की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी किए। वहीं जलकल विभाग के लापरवाह कर्मचारी को सख्त चेतावनी दी। आगे से लापरवाही करने पर कार्रवाई की हिदायत दी। इसी दौरान स्कूल की उपस्थिति पंजिका सहित कक्षाओं में जाकर पठन-पाठन का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के कमरों को देखकर चेयरमैन ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विद्यालय प्रशासन तथा कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कॉलेज में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed