{"_id":"67cdd419daaff6f1cb019c95","slug":"instead-of-patparganj-centre-garbage-will-be-dumped-at-another-mrf-centre-badaun-news-c-123-1-sbly1035-135449-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पटपरागंज सेंटर के बजाय दूसरे एमआरएफ सेंटर पर पड़ेगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पटपरागंज सेंटर के बजाय दूसरे एमआरएफ सेंटर पर पड़ेगा कूड़ा
विज्ञापन
उझानी में सत्याग्रह स्थल पर कांग्रेस नेता को जूस पिलाते एसडीएम। स्रोत- संगठन
उझानी। पटपरागंज एमआरएफ सेंटर के बजाय कूड़ा कहीं और डालने और नरऊ के तालाब के पानी से फसलों को हुए नुकसान को लेकर चल रहे सत्याग्रह के 24वें दिन रविवार दोपहर एसडीएम और सत्याग्रहियों के बीच हुई वार्ता सफल रही। तय हुआ कि कूड़ा पटपरागंज सेंटर के बजाय कस्बे के नजदीक दूसरे एमआरएफ सेंटर में पड़ेगा। फसलों के नुकसान का मुआवजा भी किसानों को दिलाया जाएगा। एसडीएम के इस आश्वासन पर सत्याग्रही हट गए।
सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे एसडीएम सदर मोहित कुमार और पालिका के सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी ने कांग्रेस नेता अजीत यादव समेत ग्रामीणों से वार्ता की। वार्ता के दौरान शुरू में तो पसोपेश का माहौल बना, लेकिन सत्याग्रही जब अपनी मांगें पूरी होने तक अड़ गए तो वार्ता सफल मोड़ पर पहुंच गई। कांग्रेस नेता यादव के मुताबिक- एसडीएम ने उन्हें उझानी कस्बे का कूड़ा पटपरागंज के एमआरएफ सेंटर के बजाय कस्बे के पास बने दूसरे एमआरएफ सेंटर पर डाले जाने और नरऊ के तालाब के पानी से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
सत्याग्रहियों को एसडीएम ने यह भी भरोसा दिलाया कि कूड़े को लेकर कार्रवाई अगले दिन से शुरू होगी। मुआवजा में कुछ समय लगेगा। नरऊ के तालाब के पानी का भी रास्ता खोज निकाला गया है। वार्ता के बाद एसडीएम ने कांग्रेस नेता यादव को जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन समाप्त करा दिया गया।
विज्ञापन
आमरण अनशन एक दिन पहले ही शुरू किया गया था। वार्ता के दौरान सत्याग्रही ग्रामीणों में बनवारी सिंह, राघवेंद्र, रामवीर शाक्य, साजिद ठेकेदार, ओमवीर, प्रदीप सिंह आदि भी मौजूद थे।