{"_id":"6a6e5110103e5af5e903ccbf","slug":"installation-of-lights-begins-to-dispel-darkness-on-the-kanwar-route-badaun-news-c-123-1-ba11032-169877-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कांवड़ मार्ग पर अंधेरे को हराने के लिए लाइटें लगनी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कांवड़ मार्ग पर अंधेरे को हराने के लिए लाइटें लगनी शुरू
विज्ञापन
उझानी के बुटला खंजन के पास लगवाई गई बड़ी लाइट।
बदायूं। बरेली-बदायूं हाईवे पर अंधेरे वाले स्थानों पर लाइटें लगनी शुरू हो गई हैंं।“जीरो इन्सीडेंट-जीरो एक्सीडेंट’ के लक्ष्य के साथ कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर एनएचएआई, डीएसओ और डीपीआरओ ने अंधेरे वाले क्षेत्रों में लाइटें लगवाना शुरू कर दिया है।
कांवड़ यात्रा के नोडल अधिकारी एडीएम (ई) अरुण कुमार ने शनिवार के अंक में अमर उजाला में ‘कांवड़ मार्ग पर अंधेरे को हराने के इंतजाम नहीं, हादसे का डर बढ़ा’ शीर्षक से प्रकाशित खबर का संज्ञान लिया। इसके बाद उन्होंने एनएचएआई के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों को लाइटें लगवाने के निर्देश दिए।
एडीएम (ई) ने बताया कि शनिवार रात बरेली-बदायूं हाईवे पर उझानी के बुटला खंजन और पीर नगर के पास बड़ी लाइटें लगवा दी गई हैं। ये लाइटें रातभर जलेंगी ताकि हाईवे पर कांवड़ लेकर जाने वाले भोले के भक्तों को दिक्कत न हो सके। उन्होंने बताया कि कछला से लेकर बिनावर से जहां-जहां ज्यादा अंधेरा है और जिन प्वाइंटों पर निर्माण हो रहा है, वहां पर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उधर, डीएसओ सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि हाईवे पर स्थित सभी पेट्रोल पंप स्वामियों को अपने क्षेत्रों में लाइटें लगवाने के लिए पत्र भेजा गया है। एक दो दिन में लाइटें लगनी शुरू हो जाएंगी।
गौरतलब है कि कछला से लेकर बिनावर थाना की सीमा तक कई ऐसे खतरनाक डायवर्जन हैं जहां रात में अंधेरा रहता है, जबकि कछला से बिनावर होते हुए बरेली सीमा तक लाखों कांवड़िये रात के समय पैदल निकलते हैं।