फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Inspection of Kachla Ganga Ghat and review of preparations

Budaun News: कछला गंगाघाट का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

Thu, 05 Jun 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Inspection of Kachla Ganga Ghat and review of preparations
डीएम व एसएसपी कछला गंगा घाट पर तैयारियों का जायजा लेते।-प्रशासन
कछला / बदायूं। दशहरा पर गंगास्नान के मद्देनजर डीएम अवनीश राय ने एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह के साथ बुधवार को कछला गंगाघाट का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा के लिए की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का बुधवार यहां पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी तैयारियां पूरी कर लीं जाएं।
विज्ञापन

मान्यता है कि ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा के दिन गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस दिन गंगा स्नान और पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा में स्नान करना पुण्यदाई माना जाता है। डीएम ने कछला घाट पर प्रकाश, साफ-सफाई, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कछला घाट पुल के ऊपर बनाए गए फ्लाईओवर से भी मुआयना किया। डीएम ने गंगा में नाव लगवाने एवं प्रत्येक नाव पर गाेताखोर की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गहरे पानी में न जाने उद्घोषणा कराते रहने, सहायता कार्यालय स्थापित करने, वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा करने और उसके लिए बेरीकेडिंग कराने के भी निर्देश दिए। सभी नाविकों को सुरक्षा जैकेट का प्रयोग करने के लिए भी कहा।
इस दौरान एसडीएम सदर मोहित कुमार, सीओ उझानी देवेंद्र कुमार, चेयरमैन जगदीश सिंह, ईओ अब्दुल सबूर, वरिष्ठ लिपिक राजकुमार सिंह, मेला प्रभारी कुलदीप कश्यप, नीरज, नसीम आदि मौजूद रहे।

-
मुजरिया पुलिस ने की रूट डायवर्जन की तैयारी
मुजरिया। गंगा दशहरा के मद्देनजर मुजरिया चौराहे पर पुलिस ने रूट डायवर्जन की तैयारी पूरी कर ली है। इसके तहत मुजरिया चौराहे से कछला की ओर कोई भी हल्का और भारी वाहन जाने पर प्रतिबंध रहेगा। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चौराहे पर बैरिकेडिंग के साथ पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed