{"_id":"30e9d91509c6ca8ea28302f19c522465","slug":"inspection-found-apathy-lightning-strike-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में मिली उदासीनता पर अब गिरेगी गाज! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में मिली उदासीनता पर अब गिरेगी गाज!
badaun
Updated Fri, 30 Jan 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले समग्र गांवों में विकास के प्रति लापरवाहियां लगातार उजागर हो रही हैं। आदेशों पर विकास का पहिया घुमाने में विभिन्न विभागों की उदासीनता भारी पड़ रही है। अबतक किए गए निरीक्षण में मिली खामियों पर जहां सीडीओ विभागों को पत्र लिख चुके हैं, वहीं समग्र गांवों के विकास पर अभी भी लापरवाही हावी नजर आ रही है। सीडीओ पहले ही संकेत दे चुके हैं कि अगर लापरवाही में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी।
पिछले दिनों तहसील दिवस के बाद भ्रमण निकले सीडीओ ने जिने समग्र गांवों का निरीक्षण किया था। उनमें सभी विभागों को पिछड़ा होना उजागर हुआ था। उन्होंने संबंधित 20 विभागों के अधिकारियों को उदासीनता त्यागकर समग्र गांवों के विकास में तन्मय हो जाने को चेतावनी पत्र लिखा। एक सप्ताह में इस संबंध में जवाबदेही तय की गई थी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील दिवस के बाद निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सीडीओ देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने सभी 20 जिम्मेदार विभागों के जिम्मेदारों को जवाबदेह बनाया है और इसका जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
निरीक्षण में सहसवान तहसील क्षेत्र के समग्र गांवों रफतपुर वंजरा, कुंआडांडा,नगला सालार, मुडारी सिधारनपुर, अल्लीपुर टप्पा हवेली, नैथुआ, समसपुर बल्लू, करियाबैन, सलाबतपुर भूड़, भगता नगला, देवरी अमृत, समसपुर मलिक फत्ता, भवानी पुर खैरू, मुस्तफाबाद जरैठा, अंबियापुर वजीरपुर समग्र गांवों को निरीक्षण में जहां शौचालय और आवास की अपूर्णता है, वहीं हैंडपंप और आंगनबाड़ी केंद्र भी सही से संचालित नहीं हो रहे हैं। इसके बाद सालारपुर ब्लाक में भी उनका निरीक्षण हुआ। आरईएस की गंभीर खामियां उजागर हुईं। छात्रों को छात्रवृत्तियां न मिलने की शिकायतें आईं। एनएनएम की उपस्थिति हो या स्कूलों में अध्यापकों की उपस्थिति, मिडडेमील और पुष्टाहार नियमित नहीं मिल रहा है। ड्रेस की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र पर भी स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंचते हैं।
बिसौली तहसील के रानेंद्र गोविंदपुर, जरारा, अंगथरा, बरखेड़ा, सिद्धपुर कैथोली, थानपुर, मोहकमपुर, नहडोली, सलेमपुर,आसफपुर फकावली, भूड़ बिसौली, टोडरपुर, राजटिकौली, बगरैन, करकटपुर और उदयपुर की भी स्थिति ऐसी ही मिली। सीडीओ ने संबंधित विभागों को कठोर पत्र जारी किया है। स्थिति सुधार को मौका देते हुए जवाबदेह बनाया है। उसके बाद कार्रवाई की चेतावनी दी है।
निरीक्षण में चेताने का काम कर दिया गया है। वह पहले ही कह चुके हैं कि चेतावनी के बाद भी विकास कार्यों में सुधार नहीं होता है तो कार्रवाई की जाएगी। सालारपुर ब्लाक में कार्रवाई शुरू कर दी है। अन्य स्थानों पर निरीक्षण में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई सुनिश्चित है।
- देवेंद्र सिंह कुशवाहा, सीडीओ