{"_id":"62a8e115eea25737057e60e8","slug":"inspection-badaun-news-bly488265859","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरकों में नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान, सफाई बेहतर करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरकों में नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान, सफाई बेहतर करने के निर्देश
विज्ञापन
जिला जेल का निरीक्षण करके बाहर आते, जिला जज, डीएम व एसएसपी।संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला जज जफीर अहमद, डीएम दीपा रंजन ने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के साथ जिला जेल का निरीक्षण किया। वहां बैरकों में तलाशी ली गई लेकिन इसमें कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ हालांकि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निर्देशित किया गया।
डीएम ने जेल अधीक्षक को दिशा निर्देश दिए कि बंदियों के लिए व्यवस्थाओं और सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए। अधिकारियों ने कारागार में रसोई, अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। जेल में मुलाकातियों की व्यवस्था को लेकर भी पड़ताल की गई। मेडिकल वार्ड में बंदियों के उपचार को लेकर जेल प्रशासन द्वारा दिए जाने वाली सुविधाओं के बारे में अधिकारियों ने जानकारी ली।
अधिकारियों ने जेल में साफ सफाई की व्यवस्था को देखा और साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीजेएम नवनीत भारतीय, जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव डीएस फौजदार, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
-
फोटो-2
स्नानगृह पर दरवाजा न होने पर जताई नाराजगी
जिला जज जफीर अहमद, डीएम दीपा रंजन ने बाल गृह (शिशु), विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण, बाल गृह (बालिका) व खुला आश्रय गृह (बालक) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बालगृह (शिशु) के स्नानगृह में दरवाजा न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के खिलौने व झूले रखे जाएं। उनके मनोरंजन के लिए निर्देश दिए गए कि पेनड्राइव में शिक्षा संबंधी वीडियो को एलसीडी के माध्यम से दिखाया जाए। सीसीटीवी के व्यू को देखकर निर्देश दिए कि आने जाने वाले लोगों की एंट्री रजिस्टर में अवश्य कराई जाए। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण व संरक्षण अधिकारी रवि कुमार मौजूद रहे।