{"_id":"65f738cdc713f94c990cd335","slug":"innocent-victim-of-cruelty-discharged-from-hospital-after-ten-days-badaun-news-c-123-1-sbly1004-115338-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दरिंदगी की शिकार मासूम को दस दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दरिंदगी की शिकार मासूम को दस दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
विज्ञापन
बदायूं। इलाज शुरू होने के दस दिन बाद शनिवार को शाम दरिंदगी की शिकार दो वर्षीय बालिका की जिला अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। उसकी हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। शाम को जैसे ही परिवार वाले उसे लेकर घर पहुंचे कि उसे देखकर मोहल्ले के कई बच्चे आ गए और फिर उनके साथ बालिका खेलने में लग गई।
जिला अस्पताल में 7 मार्च को भर्ती कराया गया था। उस दौरान बालिका की हालत काफी नाजुक थी। हालत यह थी कि वह अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पा रही थी। उसके चेहरे और शरीर पर गहरे जख्म थे। उसका पूरा मुंह सूजा हुआ था। पांच-छह दिन तक केवल उसने पानी पिया था। जब भी परिवार वाले कुछ खिलाने की कोशिश करते थे तो वह खाते-खाते रो पड़ती थी। सात-आठ दिन बाद कहीं उसकी हालत में सुधार हुआ और उसने खाना-पीना शुरू किया। अभी उसे पूर्णतया ठीक होने में समय लगेगा। तब तक घर पर उसका उपचार चलेगा। शनिवार शाम डॉक्टर ने उसकी अस्पताल से छुट्टी कर दी। उसके पिता का कहना है कि जब तक बालिका अस्पताल में भर्ती रही, तब से मोहल्ले के बच्चों से नहीं मिली थी। जब वह शाम के समय उसे घर लेकर पहुंचे, तो उनके मोहल्ले के कई बच्चे आ गए। जब वह बच्चों से मिली तो काफी खुश दिखाई दी। फिर उनके साथ खेलती रही। पिता का कहना है कि यह दर्द जिंदगी भर रहेगा लेकिन इसकी सजा आरोपी को जरूर मिले।
-- -- --
जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस
अब पुलिस इस मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट लगाने की कोशिश में है। आरोपी जेल में है। दो-एक दिन में बालिका और उसकी मां को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसके बाद चार्जशीट लगा दी जाएगी।