{"_id":"6929e9d16df092102d0663b8","slug":"innocent-child-falls-into-a-well-while-playing-dies-badaun-news-c-123-1-sbly1006-151812-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेलते वक्त कुएं में गिरी मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेलते वक्त कुएं में गिरी मासूम, मौत
विज्ञापन
मासूम नित्या का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
- फोटो : संवाद
बिल्सी। गांव मोहम्मदगंज में शुक्रवार की सुबह खेलते-खेलते एक छह वर्षीय मासूम बच्ची खुले पड़े कुएं में गिर गई। कुएं में भरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
गांव मोहम्मदगंज निवासी पन्नालाल की छह वर्षीय पुत्री नित्या घर के निकट ग्राम सभा की भूमि पर बने कुएं के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। बच्चों ने तुरंत घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को कुएं से बाहर निकाला।
परिजन उसे तुरंत बिल्सी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने नित्या को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई, जिस पर पहुंची बिल्सी पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया गया कि पन्नालाल दिल्ली में मजदूरी करता है, जबकि उनकी पत्नी खुशबू दोनों बेटियों के साथ गांव में रहती है। नित्या दो बहनों में बड़ी थी, उसकी छोटी बहन आरुषि मात्र एक वर्ष की है। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि परिवार के लोगों ने बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मासूम नित्या का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा- फोटो : संवाद