{"_id":"684b27b8f40cc4ea4f0a84fb","slug":"industrial-units-are-not-able-to-take-off-acquisition-process-is-slow-badaun-news-c-123-1-akb1003-141029-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: औद्योगिक इकाइयों को नहीं लगे पंख, अधिग्रहण की प्रक्रिया सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: औद्योगिक इकाइयों को नहीं लगे पंख, अधिग्रहण की प्रक्रिया सुस्त
विज्ञापन
इसी जमीन पर बनाया जाना है घटपुरी औद्योगिक क्षेत्र। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे किनारे घटपुरी इंटरचेंज के पास 108 हेक्टेयर में औद्योगिक क्षेत्र बसाया जाना है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई सुस्त चल रही है। इस वजह से औद्यौगिक इकाइयों की स्थापना नहीं हो रही है। अब तक 95 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। वहीं, 13 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की कार्रवाई एक माह से आगे नहीं बढ़ी है।
प्रयागराज से मेरठ के बीच गंगा एक्सप्रेसवे का काम चल रहा है। बदायूं में 91.67 किमी का एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। एक्सप्रेसवे के किनारे घटपुरी, बनकोट और दहरपुरकलां के पास इंटरचेंज बनाया गया है। इन एक्सप्रेसवे में घटपुरी के पास यूपीडा की ओर से 108 हेक्टेयर जमीन पर औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जानी हैं। इसके लिए औरगांबाद के 161, घटपुरी के 85 और कुतुबपुरथरा के 331 किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जाना है।
अभी तक 95 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है। बची हुई 13 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की कार्रवाई एक माह से अटकी हुई है। प्रशासन के अधिकारी इस पर कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में उद्योगों को पंख नहीं लग पा रहे।
विज्ञापन
इसके बनने से लोगों को गैरजनपदों में काम करने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर पर ही रुक कर रोजगार के अवसर मिलेंगे।