फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Independence Day is to work out programs

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

Sat, 06 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sat, 06 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
 इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस की 69वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने जिला स्तरीय अधिकारियों, समाजसेवियों तथा विभिन्न संगठनों के साथ संयुक्त बैठक कर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सीडीओ की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम निर्धारण में सर्वसम्मति से तय हुआ कि 15 अगस्त को सभी सरकारी भवनों, शैक्षिक संस्थाओं में प्रात: आठ बजे ध्वजारोहण होगा। गांधी जन्मशती नेत्र चिकित्सालय में दस बजे तथा बदायूं क्लब में 11.45 बजे जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहरण किया जाएगा। 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित होगा। 15 अगस्त को प्रात: 6.30 बजे प्रभात फेरी तथा सात बजे महिला एवं पुरुष ओपन तथा 15 वर्ष से कम आयु के बालकों की स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता होगी। नौ बजे जनपद के सभी शहीद स्मारकों पर अलग-अलग अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा। निर्बल बस्तियों में टीकाकरण कार्यक्रम भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। सभी शिक्षण संस्थाओं में खेलकूद, भाषण तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराने को सीडीओ ने जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी। जिला चिकित्सालय तथा जिला करागार में समाजसेवियों द्वारा फलों का वितरण किया जाएगा। शाम पांच बजे नगर पालिका परिषद में सार्वजनिक सभा भी आयोजित होगी। सीडीओ ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ललतेश सक्सेना को निर्देश दिए कि शहर में जिन-जिन स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं, उन सभी पर पेंट कराया जाए। शहर में बेहतर ढ़ंग से सफाई कराई जाए। उन्होंने 14 तथा 15 अगस्त को रात्रि में महापुरुषों की प्रतिमाओं को प्रकाशमान करने की जिम्मेदारी भी ईओ नगर पालिका को सौंपी है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी सरकारी तथा निजी भवनों एवं प्रतिष्ठानों को प्रकाशमान किया जाएगा। इस अवसर पर एसपी सिटी अनिल कुमार यादव, एडीएम वित्त राजेंद्र प्रसाद यादव, सीएमओ सुनील कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव, डा.अक्षत अशेष, अशोक खुराना, डा. शैलेंद्र कबीर, जिला अपराध निरोधक कमेटी के रामौतार मिश्र सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।                   
विज्ञापन

स्वच्छकारों के सत्यापन कार्य की होगी समीक्षा
बदायूं। जनपद में स्वच्छकारों का एक बार फिर से सत्यापन कराया जा रहा है। जिलाधिकारी आठ अगस्त को मध्यान्ह 12 बजे विकास भवन स्थित सभा कक्ष में अब तक किए गए सत्यापन कार्य की गहन समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस अगस्त को सुनी जाएंगी पूर्व सैनिकों की समस्याएं
बदायूं। पूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों की विधवाओं तथा उनके आश्रितों की समस्याओं को जिला सैनिक बंधु की बैठक में दस अगस्त को मध्यान्ह 12 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिलाधिकारी द्वारा सुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed