{"_id":"68d6d46c056324e83e042f8e","slug":"indecent-behavior-with-the-workers-who-went-to-cut-the-electricity-connection-due-to-outstanding-dues-badaun-news-c-122-1-sbly1038-153725-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बकाया पर बिजली कनेक्शन काटने गए कर्मियों से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बकाया पर बिजली कनेक्शन काटने गए कर्मियों से अभद्रता
विज्ञापन
पुवायां। गांव गौटिया इकघरा में बकायेदारों के कनेक्शन काटने गए कर्मचारियों से शराब के नशे में एक युवक ने जमकर गाली-गलौज किया। कर्मचारियों ने शराबी युवक के साथ अन्य लोगों पर बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
गांव जेबा बिजली उपकेंद्र के जेई अनुराग मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर गांव गौटिया इकघरा में कर्मचारी प्रवीण कुमार, आलोक कुमार, सतीश कुमार आदि गए थे। बकायेदारों के कनेक्शन काटने के दौरान एक व्यक्ति शराब के नशे में मौके पर आया और गाली-गलौज शुरू कर दिया।
कर्मचारियों ने विरोध किया तो उसके पड़ोस के अन्य लोगों ने मारपीट करते हुए बंधक बना लिया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो कर्मचारियों को छुड़वाया। इसके बाद जेई के साथ कर्मचारियों ने थाने पहुंच कर प्रवीण कुमार की ओर से मामले की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
उधर जानकारी पाकर दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे और शराबी व्यक्ति को मानसिक मंदित बताते हुए गलती मानी। इसके बाद दोनों पक्ष चले गए।
इस संबंध में थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर भेजी गई थी। एक शराबी व्यक्ति ने बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज किया है। बंधक बनाने और मारपीट की बात गलत है। जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।