फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Indecent behavior with councilors, report on the nephew of the city council president

Budaun News: सभासदों से अभद्रता, नगर पंचायत अध्यक्ष के भांजे पर रिपोर्ट

Sat, 03 Jan 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 03 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Indecent behavior with councilors, report on the nephew of the city council president
फैजगंज बेहटा। नगर पंचायत फैजगंज बेहटा के चेयरमैन के भांजे सलीम पर सभासद ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है। सभासद के शिकायती पत्र पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वार्ड संख्या चार के सभासद हरपाल दिवाकर ने बताया कि नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत की थी। इसकी जांच के लिए टीम नगर पंचायत पहुंची थी। 31 दिसंबर को टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान अध्यक्ष का भांजा सलीम वहां पहुंचा और सभासद से शिकायत करने के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। हरपाल ने विरोध किया तो सलीम ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान वार्ड संख्या एक की सभासद पुष्पा देवी बीचबचाव करने आईं तो सलीम ने उनके साथ भी बदसलूकी की। आरोप है कि सलीम ने दोनों को जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। सभासद हरपाल के शिकायती पत्र पर फैजगंज बेहटा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed