{"_id":"66ac11d140fa04ad46051684","slug":"increase-in-water-in-ganga-problems-will-increase-in-nearby-villages-badaun-news-c-123-1-sbly1001-123394-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा में बढ़ा पानी, आसपास के गांवों में बढ़ेंगी दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा में बढ़ा पानी, आसपास के गांवों में बढ़ेंगी दुश्वारियां
Fri, 02 Aug 2024 04:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 02 Aug 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
आज कछला गंगा का जलस्तर सामान्य रहा। संवाद
बदायू। गंगा का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को 162.24 मीटर दर्ज किया गया है। बुधवार शाम को 162.18 मीटर था। ऐसे में 12 घंटों में गंगा का जलस्तर छह सेंटीमीटर बढ़ गया। बैराजों से चार लाख 20 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। इससे आने वालों दिनों में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, इससे आसपास के गांवों में भी दुश्वारियां बढ़ेंगी।
करीब 15 दिन पहले आई बाढ़ से ग्रामीणों काे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। 10 दिन से वहां पर स्थिति सामान्य है। पिछले चार-पांच दिन से फिर गंगा का जलस्तर कम तो कभी ज्यादा हो रहा है। ऐसे में एक बार फिर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही हैं।
बृहस्पतिवार दोपहर में हरिद्वार से 195328 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बिजनौर से 1,38,431 क्यूसेक और नरौरा से 86,603 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में एक बार फिर आसपास के इलाकों में पानी आने से संकट हो सकता है। इसको लेकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ चौकियां पूरी तरह से सक्रिय रखें, अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करें, स्थानीय लोगों से भी संपर्क बनाए रखें, ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।