फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Included in the list provided " Seton Dhanna ' names

सूची में शामिल कराए ‘धन्ना सेठों’ के नाम!

Fri, 20 Mar 2015 06:54 PM IST
Ujani
Ujani Updated Fri, 20 Mar 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन योजना के तहत बैंक खातों में रकम पहुंचते ही लाभार्थियों की पात्रता पर सवाल उठने लगे हैं। नझियाई मोहल्ले की महिलाओं ने शुक्रवार को इसका खुलासा करते वक्त गुस्से का भी इजहार किया। आरोप है कि सूची में ऐसे महिला और पुरुषों के नाम शामिल करा दिए गए हैं, जिनके  व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं या फिर उनके घरवाले सरकारी नौकरी करके ‘धन्ना सेठ’ बन गए हैं।

विज्ञापन

नझियाई मोहल्ले में जुटी महिला-पुरुषों में श्यामादेवी, कुलदीप, गीता, मधु और धनवती की मानें तो उन्होंने समाजवादी पेंशन के लिए आवेदन किया था। सर्वे के दौरान भी उनकी पात्रता पर पालिका कर्मियों ने सवाल नहीं उठाया। सूची बनने के बाद बैंक खातों में रकम नहीं पहुंची, तो पता लगा कि कई ऐसे लोग समाजवादी पेंशन को पात्रता की श्रेणी में आ गए, जो कहीं से भी गरीब नजर नहीं आते। ऐसे लोगों में एक बार्ड मेंबर के बेटे और नगर परिषद कार्यालय में नलकूप चालक और हलवाई की पत्नी भी शामिल है।
विज्ञापन

बता दें कि समाजवादी पेंशन के आवेदकों की सूचियों का सत्यापन नगर परिषद कर्मियों ने किया था। ऐसे में सवाल ही नहीं उठता कि सत्यापन करने वाला कर्मचारी अपने सहयोगी या फिर वार्ड मेंबर के बेटे के नाम पर आपत्ति करता। पेंशन से वंचित महिलाओं ने वसूली का भी आरोप लगाया है। बताया कि उनके नाम कटवाने में वार्ड मेंबर की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर सूचियों का एक बार फिर से सत्यापन कराके दोषी पालिका कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
रोजगार सेवकों की भूमिका पर भी सवाल
उझानी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव चौसिंगा की महिलाओं ने पात्रता की श्रेणी में आ जाने के बावजूद बैंक से रुपये निकालते वक्त रोजगार सेवक पर उगाही का आरोप लगाया था। ब्लॉक क्षेत्र के कुछेक अन्य गांवों में भी समाजवादी पेंशन को लेकर खामियों और धांधली में रोजगार सेवकों की भूमिका पर सवाल उठाया जा चुका है।


वर्जन
समाजवादी पेंशन के पात्रों की सूची जिस वक्त तैयार हो रही थीं, तब यह तय नहीं था कि टारगेट निर्धारित होगा, लेकिन बाद में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से कोटा तय कर दिया गया। चूंकि पात्र अधिक थे, इसलिए सभी के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए। सर्वे के दौरान पात्रता के मानक का पूरा ख्याल रखा गया था।
- ललतेश सक्सेना, अधिशासी अधिकारी, उझानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed