फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In three months, 3,929 women became owners of plots, houses and land in their names.

Budaun News: तीन माह में 3929 महिलाएं बनीं मालकिन, प्लॉट, मकान व भूखंड कराए अपने नाम

Sat, 01 Nov 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
In three months, 3,929 women became owners of plots, houses and land in their names.
सहसवान में रजिस्ट्रार के सामने पेश महिला रजिस्ट्ररी कराती। संवाद - फोटो : udhampur news
बदायूं। महिलाओं को दस लाख तक की प्रॉपर्टी खरीद में दो प्रतिशत तो एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति खरीदने में एक फीसदी अतिरिक्त स्टांप शुल्क छूट का नियम है। इसकी वजह से तीन महीने 3929 महिलाएं संपत्ति की मालकिन बन गईं हैं।
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय में बीते एक साल का आंकड़ा देखें तो 16 हजार से अधिक महिलाओं ने घर, दुकान, खेती योग्य भूमि, आवासीय प्लॉट और मकान की रजिस्ट्री कराई है, जबकि जुलाई, अगस्त, सितंबर तक महिलाएं अपने नाम रजिस्ट्री कराके मकान व प्लॉट की मालकिन बन गईं हैं। बता दें कि तीन माह में महिलाओं के नाम सर्वाधिक रजिस्ट्रियां सहसवान क्षेत्र में 838 महिलाओं के नाम हुईं।
विज्ञापन

सहसवान रजिस्ट्री कार्यालय में एक जुलाई से 31 सितंबर तक कुल 1490 लोगों के नाम रजिस्ट्री हुईं। इसमें महिलाओं के नाम 838 और पुरुषों के नाम 448 के नाम रजिस्ट्री हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी में जुलाई से सितंबर तक महिलाओं के नाम 710 रजिस्ट्री हुईं। इन महिलाओं के नाम प्लॉट व जमीनें हैं।
दातागंज में जुलाई से सितंबर तक कुल 1340 रजिस्ट्री हुईं। इसमें से 812 महिलाओं के नाम हुईं।
बिसौली तहसील में तीन महीने में जुलाई से सितंबर तक कुल 1689 रजिस्ट्री हुईं। इसमें 787 महिलाओं ने मकानों, प्लॉटों व जमीन के भूखंडों मेंं अपना नाम दर्ज कराया।

सदर तहसील में जुलाई से सितंबर तक 1352 रजिस्ट्री हुईं। इसमें 782 महिलाओंं ने प्लॉट, जमीन व मकान अपने नाम कराए। (संवाद)

महिलाओं के नाम रजिस्ट्री पर स्टांप ड्यूटी में छूट मिलती है। इसी वजह से लोग महिलाओं के नाम अधिक रजिस्ट्री करा रहे हैं। महिलाएं भी अब मकान, प्लॉट जमीन आदि में हिस्सेदार बन रहीं हैं। - वेदप्रकाश कठेरिया, बिसौली रजिस्ट्रार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed