फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the well water was dried up from the secret curtain

सूखे कुएं में पानी आ जाने  के रहस्य से उठ गया पर्दा

Thu, 21 Apr 2016 12:32 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 21 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
In the well water was dried up from the secret curtain
कुअा - फोटो : अमर उजाला
साफ पानी हो गया गंदा, अब भीड़ हुई कम, लोगों को पता लगी सच्चाई 
विज्ञापन

 क्षेत्र के गांव चंदोई नगला के मजरा रामनगर में अचानक एक सूखे कुएं में पानी आ जाने से लोग दैवीय चमत्कार मानने लगे। पूजा-पाठ, कीर्तन के बाद यहां लोगों ने पानी का उपयोग किसी प्रसाद की तरह करना शुरू किया, लेकिन अचानक लोगों की श्रद्धा कम हो गई। इस कुएं का पानी गंदा हो चला है। इस चमत्कारिक मामले से पर्दा भी उठ गया है। 
मंगलवार को गेंदन सिंह के खेत में स्थित कुआ में अचानक पानी आ जाने के बाद यहां तो मेला ही लग गया था। लोग इसे दैवीय कृपा माननेे लगे थे। दरअसल, यह कुआं कई वर्षों से सूखा पड़ा हुआ है। भूगर्भ जलस्तर कम हो जाने के कारण यही नहीं इस इलाके के सैकड़ों कुएं सूखे पड़े हैं। भूगर्भ जलस्तर को लेकर इस्लामनगर समेत जिले के चार ब्लाक डार्क श्रेणी में हैं। ऐसे में कुएं में अचानक पानी आ जाना बेहद जिज्ञासा का कारण बन गया था। 
विज्ञापन

...ऐसे भर गया कुएं में पानी
इस्लामनगर। रहस्य का कारण बना सूखा कुआं अचानक पानी से भर जाने के पीछे कुएं के पास खेतों में हो रही सिंचाई को माना जा रहा है। खेतों में चूहों द्वारा कुआं तक दर्जनों बिल बना लिए गए हैं। खेतों में पानी लगा तो इन बिलों के जरिए पानी कुएं में जाने लगा। कुछ घंटों में ही कुआ पानी से भर गया। इसका लोगों को पता लगा तो रहस्य बना दिया गया। लोगों को इस बात का पता लगा है, तो वह अब इसे रहस्य नहीं मान रहे। हकीकत को एक-दूसरे का बताने में लग गए हैं। अब यहां से भीड़ भी छट रही है। अलबत्ता कुछ लोग अभी भी जिज्ञासा वश पहुंच  रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed