{"_id":"58cd6e724f1c1b277532ab3d","slug":"in-the-up-board-exam-caught-solver","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर
अमर उजाला ब्यूरो बदायूूं।
Updated Sat, 18 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सोमवीर के प्रवेशपत्र पर अपना फोटो लगाकर परीक्षा दे रहा था विजय
- बदायूं रुदायन के नेहरू इंटर कॉलेज का मामला
- पुलिस ने हिरासत में लिया, मुकदमे को तहरीर
यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान रुदायन स्थित नेहरू इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक सॉल्वर पकड़ा गया। पकड़ा गया सॉल्वर विजय यादव इंटर के परीक्षार्थी सोमवीर के नाम से परीक्षा दे रहा था। शनिवार को प्रथम पाली में अर्थशास्त्र का प्रथम पेपर था। आंतरिक सचल दस्ते ने निरीक्षण के दौरान शक होने पर उसको पकड़ लिया। यूपी बोर्ड में भरे गए आवेदन के रिकॉर्ड से प्रवेश पत्र पर लगा फोटो अलग मिला। इसके बाद सॉल्वर को इस्लामनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक ने उसके खिलाफ तहरीर भी दे दी है।
जिस सोमवीर पुत्र धर्मेंश कुमार के नाम पर विजय परीक्षा दे रहा था, उसका परीक्षा फार्म संस्थागत छात्र के रूप में रुदायन के ही दुर्गा देवी इंटर कॉलेज से भरा गया है। माना जा रहा है कि सोमवीर के कहने पर विजय प्रवेश पत्र पर अपना फोटो चस्पा कराकर परीक्षा देने पहुंचा। हालांकि पकड़े जाने के बाद उसका कहना था कि उसने तो हाईस्कूल का फार्म भरा था, लेकिन विद्यालय से उसे उसके नाम का प्रवेश पत्र नहीं दिया गया बल्कि सोमवीर का प्रवेश पत्र देकर उससे कहा गया कि वह उससे परीक्षा दे आए। हालांकि सॉल्वर की यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। इस्लामनगर पुलिस ने सॉल्वर विजय को हिरासत में लेने के बाद केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र पाठक की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सोमवीर से भी पूछताछ की जाएगी। उसके खिलाफ भी कार्रवाई संभव है। वहीं, इस मामले से एक बात साफ हो गई है कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में भी सॉल्वर बैठाने का खेल किया गया है। नकल माफिया ने पैसा वसूली के लिए हर स्तर पर अपना जाल बैठा रखा है।
मामला गंभीर है। मामले की विभागीय जांच भी कराई जाएगी। इसके लिए नेहरू इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक से रिपोर्ट मांगी गई है।
-राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक