फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the senior category of Kabaddi, the Bilsi team won, and the winners were awarded prizes.

Budaun News: सीनियर वर्ग की कबड्डी में बिल्सी की टीम जीती, विजेता पुरस्कृत किए

Fri, 26 Dec 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
In the senior category of Kabaddi, the Bilsi team won, and the winners were awarded prizes.
विजेताओं को पुरस्कृत करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। स्रोत: आयोजक
उझानी। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे पांच दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के तहत आखिरी दिन सीनियर वर्ग की कबड्डी में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की टीम ने जीत हासिल की। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

समापन से पहले सीनियर वर्ग की कबड्डी हुई। इसमें बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की टीम के खिलाड़ियों ने गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र की टीम को हरा दिया। जूनियर वर्ग की कबड्डी में बिल्सी को विजेता और गुन्नौर को उपविजेता घोषित किया गया। वॉलीबाल में बदायूं विधानसभा क्षेत्र की टीम ने जीत हासिल की। बिल्सी की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

इसके अलावा बालक और बालिका वर्ग की दौड़ हुई। दौड़ में भी प्रतिभागी पूरे जोश में नजर आए। इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने गुब्बारे उड़ाकर खेलकूद शुरू कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच घंटे तक चले समापन समारोह में क्रिकेट, वॉलीबाल, कबड्डी, दौड़, ऊंचीकूद आदि के विजेताओं को केंद्रीय राज्यमंत्री वर्मा ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने खेलकूद में शामिल प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल में शामिल लोगों की तारीफ की।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि खेलकूद की प्रतिभाओं को उचित मंच मुहैया कराना हम सभी का दायित्व है। प्रतिभाओं ने देश और विदेश में नाम रोशन किया है। इससे पहले भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर हर्षवर्धन लोधी, दीपमाला गोयल, विश्वजीत गुप्ता, अरुण अग्रवाल, सुधीर श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, गिरीशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन दिवाकर वर्मा और खेलकूद का संचालन योगेश प्रताप सिंह ने किया।


खिलाड़ियों ने सुने प्रधानमंत्री मोदी के विचार
सांसद खेल महोत्सव में बड़ी एलईडी के सामने बैठे खिलाड़ियों समेत आयोजकों, भाजपा नेताओं और गण्यमान्य नागरिकों ने प्रधानमंत्री मोदी के विचार को सुना। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने प्रधानमंत्री के विचारों से समाज, प्रदेश और देश के कल्याण के लिए कार्य करने पर जोर दिया।

विजेताओं को पुरस्कृत करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। स्रोत: आयोजक

विजेताओं को पुरस्कृत करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed