फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the second week of December MCI team will

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में  आएगी एमसीआई की टीम

Mon, 28 Nov 2016 11:47 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
In the second week of December MCI team will
दिसंबर के दूसरे सप्ताह में  आएगी एमसीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल का करेगी दौरा
300 बेड का जिला अस्पताल मेडकिल कॉलेज से संबद्ध

 निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता दिलाने के लिए कवायद तेज हो गई है। एमसीआई की टीम मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं का फैकल्टी का निरीक्षण करने के लिए दिसंबर के दूसरे सप्ताह में बदायूं आ सकती है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेडिकल कॉलेज को मान्यता जल्द मिल जाए इसके लिए 300 बेड का जिला अस्पताल और सरकारी ब्लड बैंक भी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध कर दिया गया है। एमसीआई के दौरे से पहले पिछले दिनों प्रदेश के महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. वीएन त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं।
बदायूं का राजकीय मेडिकल कॉलेज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार है। 554 करोड़ रुपये की इस परियोजना का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 20 दिसंबर 2014 को शिलान्यास किया था। मेडिकल कॉलेज का काम तेजी से चल रहा है। यहां ओपीडी सेवाओं का उद्घाटन मई 2015 में सांसद धर्मेंद्र यादव कर चुके हैं। इमरजेंसी सेवाएं और चिकित्सा शिक्षा अभी शुरू नहीं हो सकी है। इसके लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता की जरूरत है। पिछले साल मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने मेडिकल कॉलेज का दौरा करने के बाद कई आपत्तियां लगा दी थीं। ऐसे में मान्यता लटक गई थी। सरकार की मंशा है कि विधानसभा चुनाव से पहले मेडिकल कॉलेज को एमसीआई से मान्यता मिल जाए। इसी को देखते हुए मार्च 2016 में जिला अस्पताल को भी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध कर दिया गया था। 
विज्ञापन

एमसीआई की टीम के दौरे को लेकर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी गई हैं। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक का भी कायाकल्प कराया गया है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एमसीआई की टीम के दौरे से पहले तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
तैयारियां पूरी की जा रही हैं। एमसीआई टीम के दौरे को लेकर अभी कोई निश्चित तारीख नहीं मिली है। संभावना है कि दिसंबर में दौरा हो सकता है। उससे पहले सभी फैकल्टी को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।
-डॉ. नरेंद्र कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed