फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the scorching heat, people from cities to villages took to the streets for electricity.

Budaun News: भीषण गर्मी में बिजली के लिए हाहाकार, सड़क पर उतरे शहर से गांव तक लोग

Sat, 23 May 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 23 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
In the scorching heat, people from cities to villages took to the streets for electricity.
बिजली कटौती के विरोध में वजीरगंज में हाईवे जाम करते लोग। संवाद
बदायूं। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ाती नजर आ रही है। बृहस्पतिवार रात शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधारने की मांग की। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों पर उतरे लोगों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शहर के नेकपुर क्षेत्र में रात करीब पौने 10 बजे बिजली आपूर्ति अचानक बंद हो गई। पूरी रात लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन सप्लाई शुक्रवार सुबह आठ बजे के बाद ही बहाल हो सकी। प्रमोद सागर, अन्नू, बंटी कुमार, मोहित का आरोप है कि बिजली गुल होने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार फोन किए, लेकिन अधिकांश कॉल रिसीव नहीं की गईं।
विज्ञापन

कुछ कॉल उठने पर भी बिजली कब आएगी, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी और बढ़ गई। वहीं आवास विकास कॉलोनी, मोहन कॉलोनी, प्रेम नगर समेत अन्य क्षेत्रों में भी रातभर बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। एक ओर तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच रहा है, वहीं दूसरी ओर घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का जीवन संकट में पड़ गया है।
----------
पानी के लिए तरसे लोग
शहर में बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई है। इसकी वजह से लोगों की दिनचर्या पर सीधा असर दिखाई दे रहा है। बृहस्पतिवार की रात गर्मी की वजह से लोग घरों के अंदर नहीं सो पाए। वहीं, छताें के तपने की वजह से उन्हें वहां पर भी राहत नहीं मिली। इसकी वजह से लोग पर्याप्त और समय पर नींद नहीं ले सके। इस बीच इन्वर्टर भी जवाब दे गए।

--------------
अधिकारियों के यहां पर चला जनरेटर, फरमाया आराम
बिजली कटौती का असर नेताओं और अधिकारियों पर नहीं दिखाई दे रहा है। रात में वह एसी ऑन करके सो जाते हैं, बिजली जाने पर तुंरत ही जनरेटर ऑन हो जाता है। इसकी वजह से उनको परेशानी नहीं है।
----------------
वर्जन--
शहर के नेकपुर मोहल्ले में पड़ी अंदर ग्राउंड लाइन में दो जगह पर फाॅल्ट था। रात भी सही करने की कोशिश की है, दिन में भी सही कराया गया है। रात 10 बजे के बाद में ओवर लोडिंग की समस्या सामने आ रही है। इस पर भी काम किया जा रहा है।
-नीरज, एक्सईएन प्रथम, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय बदायूं
-------------------------------------------------
बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं समेत लोगों ने हाईवे किया जाम

वजीरगंज उपकेंद्र पर प्रदर्शन के बाद एमएफ हाईवे पर लगाया जाम
वजीरगंज। भीषण गर्मी और लगातार बिगड़ रही बिजली व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को वजीरगंज क्षेत्र में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद महिलाओं समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने एमएफ हाईवे जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।
ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में कई दिनों से पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। लगातार कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या के कारण किसानों की मक्का की फसल सूखने लगी है। किसानों का कहना था कि सिंचाई न होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। महिलाओं ने भी विभाग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर बिजली बिल जमा करने के बावजूद नियमित सप्लाई नहीं दी जा रही है, इससे घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। स्थिति बिगड़ती देख थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझाकर हाईवे से जाम खुलवाया और यातायात बहाल कराया। करीब कई घंटे तक सड़क पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। लोगों ने अवर अभियंता (जेई) रामस्वरूप को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा,।
अवर अभियंता रामस्वरूप ने बताया कि क्षेत्र में ओवरलोडिंग और ऊपर से कम बिजली मिलने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। वर्तमान में क्षेत्र को करीब 18 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। फीडर बड़ा होने की वजह से अलग-अलग इलाकों में छह-छह घंटे की कटौती कर सप्लाई दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिक लोड के चलते कई स्थानों पर लाइनें टूट गई हैं, जिन्हें ठीक कराने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
-----------------
ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग पर डाला पानी
जगत। नगर पंचायत अलापुर क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर लगे ट्रांसफाॅर्मरों की अर्थिंग को दुरुस्त करने के लिए अर्थिंग प्वाइंट पर पानी का छिड़काव कराया गया।


जेई माता प्रसाद के अनुसार, गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने के कारण जमीन की नमी तेजी से कम हो जाती है। इससे ट्रांसफाॅर्मरों की अर्थिंग कमजोर पड़ने लगती है, इसका सीधा असर बिजली आपूर्ति पर पड़ता है। परिणामस्वरूप लो-वोल्टेज, हाई-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। संवाद

-----------
बिजली व्यवस्था चरमराई, पानी डालकर किया जा रहा ठंडा
कादरचौक। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच ब्लॉक क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हालात यह हैं कि असरासी, कादरचौक और भूड़ा भदरौल स्थित तीनों विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति प्रणाली कमजोर पड़ गई है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण ट्रांसफाॅर्मर अत्यधिक गर्म होकर खराब होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं। जिन्हें बचाने के लिए विभागीय कर्मचारी बार-बार पानी डालकर ठंडा करने को मजबूर हैं। संवाद

बिजली कटौती के विरोध में वजीरगंज में हाईवे जाम करते लोग। संवाद

बिजली कटौती के विरोध में वजीरगंज में हाईवे जाम करते लोग। संवाद

बिजली कटौती के विरोध में वजीरगंज में हाईवे जाम करते लोग। संवाद

बिजली कटौती के विरोध में वजीरगंज में हाईवे जाम करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed