फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the review of four blocks Bested the DM angry

चार ब्लाकों में पुनरीक्षण कार्य पिछड़ने से डीएम नाराज

Fri, 26 Jun 2015 12:24 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Fri, 26 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
In the review of four blocks Bested the DM angry
त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य में ब्लाक म्याऊं, बिसौली, अम्बियापुर तथा आसफपुर की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी शंभूनाथ ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नोडल अधिकारियों को हिदायत दी है कि पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो बीएलओ काम नहीं करेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गुुुरुवार शाम को कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव के साथ पंचायत मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने पिछड़े वर्गों के व्यक्तियों तथा अनुसूचित जाति तथा जन जाति के परिवारों की गणना (रैपिड सर्वे) कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरे करने के निर्देश दिए। कहा कि 28 एवं 29 जून को ग्राम पंचायत वार्ड वार तैयार सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। एक जुलाई से चार जुलाई तक आपत्ति प्राप्त करने के बाद सूचियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि रैपिड सर्वे के आधार पर ही आरक्षण व्यवस्था लागू की जाती है, इसलिए इस कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कराया जाए।  बैठक में जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार सोम, जिला पंचायत राज अधिकारी  राजेश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनके पाठक सहित उप जिलाधिकारी एवं  खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन अभियंताओं के वेतन आहरण पर रोक
 जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जल बचाव अभियान में लापरवाही बरतने वाले जल निगम, लघु सिंचाई विभाग के अभियंता के साथ ही उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड के अभियंता के अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा है कि ब्लाक बार चिन्हित तालाबों की खोदाई के कार्य का वह स्वयं स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर भवनों को कराया जाएगा ध्वस्त
जिलाधिकारी ने ब्लाक तथा तहसीलवार अभियान चलाकर जर्जर भवनों का चिन्हीकरण कर उन्हें ध्वस्त कराने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे भवनों से न केवल भूकंप की स्थिति में जान माल का खतरा रहता है, बल्कि तेज हवाओं तथा बारिश में जर्जर भवन गिरने से जन हानि हो सकती है इसलिए इनको ध्वस्त कराया जाएगा। उन्होंने असुरक्षित वोरवेल, होटलों, नर्सिंगहोम और मेडिकल स्टोर एवं अन्य बडे भवनों का चिन्हीकरण शुरू करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed