फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the municipality of contract workers performing cleanup

ठेका सफाई कर्मियों का नगर पालिका में प्रदर्शन

Tue, 09 Aug 2016 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
In the municipality of contract workers performing cleanup
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
ठेका वाले सफाई कर्मियों ने लगाया धन उगाही का आरोप 
विज्ञापन

शहर विधायक आबिद का करीबी है ठेकेदार नईम शास्त्री

 नगर पालिका परिषद में ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मियों ने पालिका परिसर में प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों ने शहर विधायक आबिद रजा के करीबी ठेकेदार नईम शास्त्री पर आधे से कम मानदेय देने और बैंक खाते खुलवाने के नाम पर उगाही करने का आरोप लगाया है। साथ ही ईओ पर विधायक आबिद के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। साथ ही इसकी प्रतिलिपि सांसद धर्मेंद्र यादव को भेजी गई। 
संविदा पर कार्यरत 50 सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन करने के दौरान कहा कि वे लोग अवर ड्रीम नेटमार्ट प्राइवेट लिमिटेड के अंडर में कार्यरत थे। कंपनी का मालिक उन लोगों को 3400 रुपये देता था, जबकि प्रदेश सरकार से 7500 रुपये देने के निर्देश हैं। उन लोगों को मिलने वाली धनराशि को बढ़ाने की मांग की गई, तो नगर पालिका ईओ ने टाल दिया। आरोप है कि ठेकेदार नईम विधायक का करीबी है, इसलिए ईओ उन लोगों की बात नहीं सुन रहे हैं। 
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने उन लोगों से मानदेय बढ़ाने के नाम पर 15000 रुपये की मांग की, जिसमें उनमें कई लोगों ने तीन-तीन हजार रुपये दे भी दिए, फिर भी उनके बैंक खाते नहीं खुले और न मानदेय बढ़ाया गया। डीएम से इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की कई। इस दौरान किरन, संजीव कुमार, नितिन, आदर्श, राहुल, शिवा, कैलाश, रितेश, संदीप, कविता, हिमांशु, विक्की, मोहितराज, अरुण, मिंटू, उर्मिला, ममता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सभी सफाई कर्मियों को शासन से निर्धारित 7500 रुपये में से प्रॉविडेंट फंड काटकर मानदेय दिया जाता है। बैंक खाते खुलवाने के नाम पर मैंने कोई पैसा नहीं लिया है। धन उगाही के आरोप बेबुनियाद हैं। 

नईम शास्त्री, ठेकेदार
-----
मेरे पास सफाई कर्मियों ने कोई शिकायत नहीं की है। यदि सफाई कर्मी शिकायत करते  हैं, तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सफाई कर्मियों के हितों के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। 
-ललतेश सक्सेना, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed