{"_id":"66eb6b70da0ebb95bd0656f5","slug":"in-the-district-hospital-chest-x-ray-was-done-instead-of-legs-badaun-news-c-123-1-sbly1029-126057-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला अस्पताल में पैर की जगह सीने का कर दिया एक्सरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला अस्पताल में पैर की जगह सीने का कर दिया एक्सरे
Thu, 19 Sep 2024 05:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने घायल महिला का पैर की जगह सीने का एक्सरे कर दिया गया। महिला के देवर ने एक घंटे बाद एक्सरे देखा तो जानकारी हुई। उसके बाद दोबारा से एक्सरे किया गया।
गांव गिधौल निवासी राममूर्ति देवी पत्नी रामविलास मंगलवार की दोपहर पति को खेत से खाना देकर वापस पैदल लौट रहीं थीं। जैसे ही वह गांव के पास पहुंची तो बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए भर्ती कर लिया।
मंगलवार को घायल का पूरे दिन एक्सरे नहीं किया गया। बुधवार की दोपहर चिकित्सक ने एक्सरे के लिए लिखा। घायल के पैर का एक्सरे होना था, लेकिन चिकित्सक ने सीने का कर दिया। घायल के देवर जब एक्सरे लेकर आए तो उन्हें जानकारी हुई। इसके बाद चिकित्सकों से बात की गई। लगभग एक घंटे बाद दोबारा पैर का एक्सरे किया गया। सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। पता कराया जाएगा।
विज्ञापन
नहीं मिली रिपोर्ट, अब फिर करना होगा इंतजार
घायल महिला का चिकित्सकों को मंगलवार को ही एक्सरे और सीटी स्कैन कराना चाहिए था, लेकिन बुधवार की दोपहर तक उनका एक्सरे और सीटी स्कैन नहीं किया गया। अब सीटी स्कैन की रिपोर्ट भी बृहस्पतिवार को देने के लिए कही गई है।