फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the absence of margin money pot Can not show interest

मार्जिन मनी के अभाव में पात्र नहीं दिखा पा रहे दिलचस्पी

Tue, 16 Feb 2016 07:44 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Tue, 16 Feb 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक कामधेनु योजना के गति पकड़ने में जिले में तमाम बाधाएं आ रही हैं। इसमें अभी तक बैंक की ओर से लोन स्वीकृत करने में देरी करने की शिकायतों की जिक्र अक्सर होता रहता है, जिनमें अधिकांश मामलों में शाखा प्रबंधकों की लेटलतीफी, कमीशनबाजी और अन्य कई तरह के लालच सामने आते रहते हैं। इसके साथ ही योजना में लाभार्थियों की ओर से तमाम मामलों में कमी रहने की वजह से योजना सही ढंग से गति नहीं पकड़ पा रही है।
जिले में कामधेनु, मिनी कामधेनु और माइक्रो कामधेनु योजना के 104 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें 39 लोगों की डेयरियां स्वीकृत हो गईं, जबकि 34 लाभार्थियों का काम पेेंडिंग में चल रहा है। 28 लाभार्थियों को प्रपत्र उपलब्ध न कराने की वजह से मना कर दिया गया था और तीन लाभार्थियों की सूचना मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा बैंकों को नहीं भेजी गई। इसमें जिन 28 लाभार्थियों को वापस किया गया, उनमें अधिकांश के पास मार्जिन मनी नहीं थी। साथ ही बैंक से कर्ज लेने के लिए सिक्योरिटी के रूप में दी जाने वाले जमीन या अन्य प्रपत्र नहीं थे। यहां बताना जरूरी है कि जिस भूमि पर वे लोग कामधेनु डेयरी योजना खोलना चाहते थे। उनमें से अधिकांश लोगों की जमीन कृषि कार्य के लिए आवंटित थी। इसलिए उस पर डेयरी नहीं खोली जा सकती। ऐसी जमीनों को गैर कृषि भूमि कराने में डेयरी संचालकों को परेशानी का सामना करने के साथ ही देर भी हो रही है। बैंकों की इन मजबूरियों की वजह से काम करने से कामधेनु योजना के संचालन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

----
बैंकों द्वारा लोन स्वीकृत हो जाने के बाद मार्जिन मनी न होने की वजह से ऋण स्वीकृत करने में बैंकों को परेशानी हो रही है। इसलिए कामधेनु, मिनी कामधेनु और माइक्रो कामधेनु योजना के तहत आवेदन करने वालों को मार्जिन मनी इंटरव्यू के दौरान ही लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चारू भट्टाचार्य, अग्रणी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed