{"_id":"67b8c1e5865551cd6c027c0b","slug":"in-rampur-tanda-the-amin-was-beaten-up-by-the-defaulters-badaun-news-c-123-1-sbly1006-134654-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रामपुर टांडा में अमीन के साथ बकायेदारों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रामपुर टांडा में अमीन के साथ बकायेदारों ने की मारपीट
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर टांडा में दो दिन पहले बैंक की बकाया धनराशि को वसूल करने गई तहसील की राजस्व टीम के साथ बकायेदारों ने अभद्रता करते हुए एक अमीन के साथ हाथापाई कर दी। नकदी व जंजीर छीनने का भी आरोप है। अमीन ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसडीएम के आदेश पर वसूली के लिए 19 फरवरी को एक टीम बनाई गई थी। इसमें पीएनबी शाखा प्रबंधक और संग्रह अमीन आर्येेंद्र कुमार, श्रीपाल सिंह व अशोक कुमार एवं संग्रह अनुसेवक शराफत आदि शामिल थे। इसमें ग्राम रामपुर टांडा के बकायेदार नत्थू पुत्र चन्द्रपाल पर पंजाब नेशनल बैंक अम्बियापुर की शाखा का 2,01,322 रुपये एवं ग्रामीण विकास बैंक बिल्सी का 1,57,774 रुपये बकाया था।
टीम उक्त बकाएदार से तकादा करने गई थी। इसी दौरान बकाएदार का भतीजा सुधीर कुमार, भूरे, अरविन्द पुत्र नत्थूलाल अपनी दबंगई के बल पर लाठी डंडा व लोहे की सरिया लेकर गालियां देते हुए टीम के साथ मारपीट करने लगे। जान से मारने की धमकी देते हुए संग्रह अमीन आर्येंद्र कुमार के साथ जमकर मारपीट की और उठाकर नाली में पटक दिया।
विज्ञापन
इससे उनके गुम चोंटे आईं। संग्रह अमीन आर्येंद्र कुमार का उक्त लोगो ने मोबाइल छीनकर जमीन पर पटककर तोड़ डाला। जेब से आठ हजार रुपये व गले में पड़ी सोने की चेन छीना झपटी में गिर गई। कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि घटना में नत्थूलाल समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।