फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In Islamnagar, bullies razed roadside shop, FIR on four

Budaun News: इस्लामनगर में दबंगों ने सड़क किनारे बनी दुकान ढहाई, चार पर एफआईआर

Wed, 26 Jul 2023 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
In Islamnagar, bullies razed roadside shop, FIR on four
- दुकान मालिक का आरोप- अवैध कब्जा करना चाहते हैं दबंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। इस्लामनगर कस्बे में बिल्सी रोड किनारे बनी दुकान को दबंगों ने गिरा दिया। दुकान मालिक का आरोप है कि फर्जी कागजात के बल पर दबंग उसकी दुकान पर कब्जा करना चाहते हैं। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की। उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसने थाने जाकर चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
कस्बे के मोहल्ला चमन निवासी मोहम्मद नदीम पुत्र रफीक का कहना है कि बिल्सी रोड किनारे फौजी धर्मकांटे के नजदीक वह अपनी एक दुकान का निर्माण करवा रहा था। करीब 10 फुट ऊंचाई तक दुकान का निर्माण भी हो चुका था। निर्माण में उसके 2.80 लाख रुपये का खर्चा भी हो चुका था। दुकान का शेष निर्माण कराया जा रहा था। आरोपी आबिद खां, तारिख खां, मोहम्मद उमर और शानू लाठी-डंडे लेकर उसकी दुकान पर पहुंच गए और उसकी दुकान को ढहाना शुरू कर दिया। उसी दौरान पड़ोसियों ने बताया कि कुछ लोग उसकी दुकान को तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गया। उसने दुकान तोड़ने का विरोध किया। तभी आरोपियों ने लाठी-डंडे लेकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए उसे वहां से भगा दिया। वह तुरंत इस्लाम नगर थाने पहुंचा और चारों लोगों के खिलाफ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर आबिद, तारिख, उमर और शानू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना कराई जा रही है। इसमें जो भी सच्चाई होगी। उसके अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed