{"_id":"663be66e69c2fb75c605eaf4","slug":"in-daulatpur-the-bullies-broke-the-wall-with-a-hammer-uprooted-the-door-and-took-it-away-badaun-news-c-123-1-sbly1004-118399-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दौलतपुर में घन से दीवार तोड़कर दरवाजा उखाड़कर ले गए दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दौलतपुर में घन से दीवार तोड़कर दरवाजा उखाड़कर ले गए दबंग
विज्ञापन
दौलतपुर गांव में गेट तोड़ता मजदूर। संवाद
दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर में दबंग घन से दीवार तोड़कर लोहे का दरवाजा उखाड़कर ले गए। मकान मालिक महिला का आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की और लूटपाट करके भी ले गए। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम दौलतपुर निवासी नेमवती पत्नी राय सिंह का कहना है कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे उसके पति और देवर मक्का की फसल देखने खेत पर गए थे। घर पर वह और उसकी देवरानी मौजूद थीं। उसी दौरान पड़ोस के दबंग लोग लाठी-डंडे और घन लेकर आ गए। घन से उसकी दीवार तोड़ने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता कर दी।
उन्होंने घन से दीवार तोड़कर लाेहे का दरवाजा ही उखाड़ लिया और अपने घर ले गए। उसकी सास पीछे-पीछे गईं। आरोपियों ने उन्हें धक्का देखकर गिरा दिया। महिला का कहना है कि आरोपियों ने इस दौरान घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। घर में रखे साढ़े तीन लाख रुपये रुपये भी ले गए। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। दीवार तोड़ने और दरवाजा उखाड़कर ले जाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।