फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In cash-strapped farmers to suicide

आर्थिक तंगी में किसान ने की खुदकुशी

Mon, 06 Jul 2015 11:47 PM IST
Dhgwan
Dhgwan Updated Mon, 06 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
In cash-strapped farmers to suicide
आर्थिक तंगी के शिकार किसान ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उस पर साहूकारों का तीन लाख रुपया कर्ज था। बेमौसम बारिश में गेहूं की फसल बर्बाद होने के बाद उसकी मेंथा की फसल भी चौपट हो गई। कर्ज के लिए तगादा हो रहा था। सोमवार को खेत पर ही उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिवार वालों ने पुलिस को दी तहरीर पर खुदकुशी की वजह आर्थिक तंगी बताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

दहगवां के औतारी (50) पुत्र मुंशी दो भाई हैं। इनके पास 10 बीघा जमीन थी। पिछले महीनों सात बीघा जमीन बेचकर दोनों भाइयों ने बैंक का कर्ज चुका दिया था। साहूकारों की देनदारियां बाकी थीं। गेहूं की फसल बर्बाद होने के बाद औतारी की मेंथा की फसल से उम्मीद थी। मेंथा की फसल भी उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई। इससे औतारी परेशान था। रविवार शाम को वह घर से निकल गया। इसके बाद घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह औतारी का शव समसपुर कुबरी गांव के पास खेत में पड़ा मिला। औतारी ने विषाक्ता खाकर खुदकुशी कर ली। औतारी की छह संतानें पांच लड़के और दो लड़कियां हैं। इनमें दो बेटों और एक बेटी की वह शादी कर चुका है। पत्नी गंगादेवी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर पर खुदकुशी की वजह आर्थिक तंगी बताई गई है। एसओ गंगा सिंह यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार वालों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed