{"_id":"67255633b455eb36b504f0c7","slug":"in-binawar-a-eunuch-was-murdered-by-slitting-her-throat-with-a-shovel-accused-of-robbery-badaun-news-c-123-1-bdn1007-128691-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिनावर में किन्नर की फावड़े से गला काटकर हत्या, लूटपाट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिनावर में किन्नर की फावड़े से गला काटकर हत्या, लूटपाट का आरोप
विज्ञापन
किन्नर की मौत के बाद घर के बाहर जुटे लोग। संवाद
बिनावर। दिवाली पर उगाए गए रुपये के बंटवारे को लेकर साथियों ने किन्नर की बुधवार की रात लूटपाट के बाद फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद एक किन्नर रुपये लेकर भाग गया। बृहस्पतिवार की सुबह जब किन्नर मकान से बाहर नहीं निकले तो आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा। अंदर किन्नर का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने दो किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
बिनावर निवासी सुनीता उर्फ लड़ैता (55) का मकान है। वह अपने मकान में बदायूं निवासी दूसरी किन्नर रीना के अलावा संजना निवासी गौरव मई थाना कुंवरगांव के साथ रहती थीं। बताया जाता है कि तीनों ने दिवाली पर लोगों से मांगकर काफी रुपये एकत्र किए थे।
बुधवार की शाम किन्नरों में रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि रात में ही जब सुनीता अपने कमरे में सोने के लिए चली गई तो साथी दोनों किन्नरों ने फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं फावड़े से सिर पर भी हमला किया। बाद में उसके कमरे में रखे रुपये व अन्य सामान लूट कर किन्नर संजना मौके से भाग गई। साथ ही रीना दूसरे कमरे में बैठी रही।
विज्ञापन
प्रत्येक दिन की तरह जब बृहस्पतिवार की सुबह किन्नर मकान से बाहर नहीं आए तो लोगों को शक हुआ। लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो दंग रह गए। सुनीता का शव पड़ा हुआ था। चारों तरफ सामान बिखरा हुआ था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जबकि किन्नर रीना दूसरे कमरे में बैठा हुआ था। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद दूसरे किन्नर की तलाश शुरू हो गई। शाम तक पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। उधर ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मृतका की रिश्तेदार परवीन की तहरीर पर किन्नर रीना और संजना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।