{"_id":"67b8c12e2c5f87dc3b030416","slug":"in-a-dispute-over-neg-shahjahanpurs-eunuchs-beat-up-two-people-including-their-guru-badaun-news-c-123-1-bdn1008-134637-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नेग के विवाद में शाहजहांपुर के किन्नरों ने गुरु समेत दो को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नेग के विवाद में शाहजहांपुर के किन्नरों ने गुरु समेत दो को पीटा
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर पुलिस ने नेग के विवाद में किन्नर गुरु व उनके साथी के साथ की गई मारपीट के मामले में शाहजहांपुर जिले के चार किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं।
हजरतपुर निवासी किन्नर गुरु राधा उर्फ चांदनी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि तीन फरवरी की रात वह अपने घर से बाहर मुख्य मार्ग पर साथियों के साथ बरात में नेग लेने जा रही थी। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर कुछ किन्नर घात लगाए बैठे मिल गए। इनमें लालू उर्फ सोनम यादव, सुंदरम उर्फ लैला, राहुल और आसिफ निवासी गांव मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर थे।
सभी ने एक राय होकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उन्हें अमृत गिरि ने बचाने की कोशिश की। इस पर बौखलाकर आरोपी किन्नरों ने लाठी-डंडे व हॉकी से उसे जमकर मारापीटा। इससे अमृत गिरि गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अमृत गिरि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।