{"_id":"65089007115c90851c0eba97","slug":"important-responsibility-of-nation-building-rests-on-youth-badaun-news-c-123-1-bdn1001-4521-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: राष्ट्र निर्माण की युवाओं पर अह्म जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: राष्ट्र निर्माण की युवाओं पर अह्म जिम्मेदारी
विज्ञापन
युवा मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय पर लगाया गया रक्तदान शिविर।स्रोत-भाजपा
भाजयुमो के शिविर में 83 लोगों ने किया रक्तदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 83 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ प्रदेश मंत्री डीपी भारती व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि युवाओं पर ही राष्ट्र निर्माण की अह्म जिम्मेदारी है।
इस मौके पर प्रदेश मंत्री ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान में युवाओं को इसी प्रकार से आगे आना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु रक्त की कमी के कारण न हो। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पार्टी ने प्रतिवर्ष सेवा पखवाड़ा आयोजित करने का निश्चय किया है। जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा गोविंद पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से ही आज युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस रक्तदान अभियान में पूरे जोश के साथ कार्य कर रहा है।
इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, मनोज मसीह, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, शारदेंदु पाठक, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, आशीष शाक्य, सहदेव सागर, सुयश जौहरी आदि उपस्थित रहे।