फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Imam of mosque assaulted accused of snatching money in budaun

Budaun: मस्जिद के इमाम के साथ मारपीट, रुपये छीनने का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Sep 2022 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2022 01:05 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के गांव गंदरौली में मस्जिद के इमाम ने दो लोगों पर मारपीट और रुपये छीनने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Imam of mosque assaulted accused of snatching money in budaun
उघैती थाने में घटना की जानकारी देता इमाम। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के गांव गंदरौली में मस्जिद के इमाम ने दो लोगों पर मारपीट और रुपये छीनने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी पकड़ लिए गए हैं।
विज्ञापन


इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नसरौल निवासी सफी मोहम्मद गंदरौली में मस्जिद के इमाम हैं और बच्चों को पढ़ाते भी हैं। इमाम का आरोप है कि बुधवार शाम वह रुदायन कस्बे से गंदरौली लौट रहे थे। तभी अचानक दो युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने मोबाइल और छह हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन


इमाम ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सीओ बिल्सी श्याम नारायण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने देर शाम तिलक सिंह और चंद्रभान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार तोमर ने बताया कि प्रकरण की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed