{"_id":"5d6a73898ebc3e93d228eaa7","slug":"illegal-possesion-badaun-news-bly3743282111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की जमीन को कराया गया कब्ज मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की जमीन को कराया गया कब्ज मुक्त
विज्ञापन
सहसवान। तहसील और पुलिस प्रशासन की टीम ने ग्राम समाज की भूमि पर से अवैध कब्जा हटवाया है। साथ ही उस जमीन पर बोई गई ईख की फसल कटवा दी गई है। इसके अलावा गांव केे रास्ते पर किया गया अतिक्रमण भी हटवाया गया। तहसील प्रशासन का कहना था कि अवैध कब्जा धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
एसडीएम संजय कुमार सिंह को शिकायत मिली कि गांव सिठौलिया पुख्ता में ग्राम समाज की भूमि पर डकारा पुख्ता के भूरे, रोहन आदि ने अवैध कब्जा कर गन्ने की फसल बोई है। एसडीएम के आदेश पर राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र पाल, सुशील कुमार, सत्यपाल सिंह, सुमित सिंह और पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर ग्राम सभा की भूमि पर बोई हुई ईख की फसल कटवाकर भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया। इधर, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने गांव भगता नगला में रास्ते पर अतिक्रमण कर बनाए गए शौचालय, भूसे की बुरजी जेसीबी मशीन की मदद से हटवा दी। एसडीएम का कहना था कि अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।