फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Illegal place of touts demolished by ARTO

एआरटीओ ने ध्वस्त कराए दलालों के फड़ 

Fri, 08 Sep 2017 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Fri, 08 Sep 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Illegal place of touts demolished by ARTO

संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर बैठने वाले दलालों को शुक्रवार सुबह बड़ा झटका लगा। एआरटीओ ने टीम के साथ पहुंचकर नगर पालिका की जेसीबी से दलालों के फड़ ध्वस्त करा दिए। कार्यालय खुलने पर दिन में 11 बजे जमा हुए लोगों ने फड़ ध्वस्त देखकर जमकर हंगामा किया। जिस पर सीओ सिटी वहां पहुंचे और लोगों को शांत किया।               

विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एनसी शर्मा ने एक महीने पहले अपने कार्यालय के बाहर बैठने वाले दलालों को वहां से हटने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद कई दलाल अपने फड़ लगाए रहे। आरोप है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराने आदि के नाम पर यहां मनमानी की जाती थी। इसमें एआरटीओ कार्यालय के कुछ कर्मचारियों की साठगांठ भी रहती थी। बुधवार को एआरटीओ प्रशासन एनसी शर्मा और एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय ने आनन-फानन में कार्यालय में कर्मचारियों के साथ बैठक कर फड़ हटाने की रणनीति बनाई। शुक्रवार सुबह पांच बजे टीम के साथ कार्यालय पहुंचकर नगर पालिका की जेसीबी बुला ली। इसके बाद रोड किनारे लगे दलालों के फड़, खोखे आदि ध्वस्त करा दिए। सुबह दस बजे कार्यालय खुलने पर रोड किनारे क्षतिग्रस्त पड़े फड़, खोखे देखकर दलाल हंगामा खड़ा करने लगे। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों को शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed