{"_id":"60b533d68ebc3e8a64695f62","slug":"illegal-mining-in-faizganj-behta-co-caught-a-jcb-five-trolleys-from-bisauli-police-badaun-news-bly448305372","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजगंज बेहटा में अवैध खनन, सीओ ने बिसौली पुलिस से एक जेसीबी, पांच ट्राली पकड़वाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजगंज बेहटा में अवैध खनन, सीओ ने बिसौली पुलिस से एक जेसीबी, पांच ट्राली पकड़वाईं
विज्ञापन
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा इलाके में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। सीओ ने रविवार रात बिसौली पुलिस को साथ लेकर फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में छापा मारकर एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर ट्रॉॅली पकड़ी। हालांकि इस दौरान खनन में लगे माफिया फरार हो गए। इसकी रिपोर्ट खनन विभाग को सौंपी गई है।
सीओ बिसौली विनय कुमार सिंह चौहान रविवार रात फैजगंज बेहटा इलाके में भ्रमण के लिए निकले थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सिसरका गांव के नजदीक आसफपुर-ओरछी मार्ग पर अवैध खनन चल रहा है। इस पर उन्होंने बिसौली इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा को पुलिस बल के साथ बुलाया। इसके बाद उन्होंने मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी की। चूंकि रात का समय था, इससे पुलिस के वाहनों की लाइट देख खनन माफिया में खलबली मच गई। कुछ ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉॅली और जेेसीबी लेकर भाग निकले, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉॅली मौके से पकड़ लिए। हालांकि कोई पकड़ा नहीं किया। ट्रॉॅलियों में मिट्टी भरी हुई थी। बताते हैं कि इस संबंध में फैजगंज बेहटा थाना पुलिस को सूचना नहीं दी गई। बिसौली पुलिस ने सभी ट्रैक्टर-ट्रॉॅली और जेसीबी अपने कब्जे में ले लीं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके में काफी समय से अवैध खनन चल रहा है। कई बार स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार रात कुछ लोगों ने सीधे पुलिस अधिकारियों को ही खनन के बारे में बताया। इस पर पुलिस ने छापा मारा और अवैध खनन करते हुए पकड़ लिया गया। इस मामले में पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भाजपा नेता का रिश्तेदार करा रहा अवैध खनन
बताते हैं कि रविवार रात पकड़े गए अवैध खनन के मामले में एक व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया है। वह खुद को एक भाजपा नेता का रिश्तेदार बताता है। थाना पुलिस से उसकी सांठगांठ है। इससे वह लगातार क्षेत्र में खनन करा रहा है। अभी उसके खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
बरेली से आए दागी सिपाहियों पर सवाल
चर्चा है कि थाने के कुछ नए सिपाहियों की गतिविधियां ही संदिग्ध हैं। पिछले साल बरेली एसओजी टीम को वहां के कप्तान रोहित सिंह सजवाण ने अवैध कार्यों में वसूली की वजह से निलंबित करके दस पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट करा दी थी। कुछ दागी पुलिसकर्मी पहले ही तत्कालीन एएसपी अभिनंदन सिंह की गोपनीय रिपोर्ट पर दूसरे जिलों में ट्रांसफर कर दिए गए थे। इनमें से कुछ दूसरे जिलों में घूमकर मुरादाबाद के सीमावर्ती फैजगंज बेहटा थाने में आ गए हैं। इनकी भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रविवार रात हमने फैजगंज बेहटा इलाके में छापा मारा था। इस दौरान एक जेसीबी और कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉॅलियां पकड़ी गईं हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खनन विभाग को इसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी गई है। खनन विभाग द्वारा भी कार्रवाई की जाएगी।
- विनय कुमार सिंह चौहान, सीओ बिसौली