फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Illegal commercial vehicles continued to operate despite the installation of 'No Parking' boards.

Budaun News: नो पार्किंग बोर्ड लगाने के बावजूद नहीं रुके डग्गामार

Tue, 07 Jul 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 07 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Illegal commercial vehicles continued to operate despite the installation of 'No Parking' boards.
पुलिस लाइन चौराहा पर सवारी ईको चालक। संवाद
बदायूं। एआरटीओ की ओर से कुछ दिन पहले पुलिस लाइन चौराहा के पास डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई करते हुए नो पार्किंग बोर्ड लगाया गया था। बोर्ड लगाने के दो दिन स्थिति थोड़ी ठीक रही। लेकिन अब हालात पहले जैसे हो गए। इसके कारण चौराहा पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिम्मेदार अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन



शहर में डग्गामार वाहनों का संचालन बंद नहीं हो रहा है। रोडवेज चौराहे से लेकर पुलिस लाइन तक सड़क किनारे सुबह से शाम तक डग्गामार वाहन खड़े रहते हैं। एआरटीओ और परिवहन विभाग की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई कई बार हो चुकी है, लेकिन हालात जस के तस हैं। डग्गामार टैक्सी, ऑटो और मैजिक चालक सवारियां भरने के लिए मनमाने ढंग से वाहन खड़े कर देते हैं। इससे जाम की स्थिति बनती है और आम लोगों को परेशानी होती है। सबसे ज्यादा असर प्राइवेट बस संचालकों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

डग्गामार वाहन रोडवेज बस स्टैंड के आसपास से ही सवारियां भर लेते हैं, जिससे बसों को सवारियां नहीं मिल पातीं। जिला बस ऑपरेटर यूनियन के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह की शिकायत पर एआरटीओ ने पुलिस लाइन चौराहा के पास नो पार्किंग का बोर्ड लगाया था। ओमकार सिंह ने बताया कि परमिट, टैक्स और बीमा देकर बस चलाते हैं, जबकि डग्गामार बिना परमिट के सवारियां ढो रहे है। इससे सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
डग्गामार वाहनों को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है, वहीं चौराहे के पास अगर दोबारा वाहन खड़े किए जा रहे तो अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हरिओम, एआरटीओ

पुलिस लाइन चौराहा पर सवारी ईको चालक। संवाद

पुलिस लाइन चौराहा पर सवारी ईको चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed