फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ikri dengue death of the young man of the village, a serious युवक की डेंगू से मौत

ईकरी गांव के युवक की डेंगू से मौत, एक गंभीर

Thu, 25 Aug 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Thu, 25 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Ikri dengue death of the young man of the village, a serious  युवक की डेंगू से मौत
युवक काो डेंगू - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
 ब्लाक जगत के गांव ईकरी में फैला संक्रामक बुखार डेंगू का रूप लेने लगा है। गांव के अच्छन खां और यूनिस को डॉक्टर ने डेंगू की पुष्टि की है। इनमें अच्छन की बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई। यूनिस का इलाज चल रहा है। गांव में दो दर्जन से ज्यादा लोग बुखार की जद में हैं।
ईकरी गांव निवासी अच्छन (25) पुत्र अख्तर खां और गांव का ही यूनिस कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। परिवार वाले इनका निजी डॉक्टर के यहां इलाज करा रहे थे। अच्छन की हालत में कुछ सुधार हुआ तो परिवार के लोग उसे इलाज के लिए बरेली ले गए। वहां एक निजी अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे डेंगू होने की पुष्टि की। सोमवार रात इलाज के दौरान अच्छन की मौत हो गई। यूनिस की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उसे भी डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

गांव की समरीन (21) पुत्री मैसर, मनतशां (10) पुत्र ऐसर, तरीना (21) पुत्री फुरकान, नौशीन (19), आसिम (14), अल्फा (7), साहिल(8) और अलतमश (5) समेत करीब दो दर्जन लोग बुखार से पीड़ित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगपुर में बुखार से महिला की मौत
मूसाझाग। क्षेत्र के गांव गंगपुर में भी संक्रामक बुखार फैल गया है। गांव में करीब एक दर्जन लोग बुखार की चपेट में हैं। बुखार के चलते बुधवार को भीकम सिंह की पत्नी भगवान श्री (48) की मौत हो गई। भीकम के बेटे ओमेंद्र की हालत भी गंभीर बनी हुई है। गांव में अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम न पहुंचने से लोगों में रोष है।

रायपुर में भी बुखार ने निगली एक जिंदगी
गुलडिय़ा। क्षेत्र के गांव रायपुर में एक सप्ताह से संक्रामक बुखार का प्रकोप है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक गांव की सुध नहीं ली है। गांव के सत्यपाल (40) पुत्र मोती जाटव की बुखार से मौत हो गई। शिल्पी, किशनपाल, सूरजपाल, अभिषेक, धनदेवी, धर्मवीर, ज्योति, सत्यपाल, पूनम, शिवम, अमन, शिखा, जोगराज आदि बुखार की चपेट में हैं। संक्रामक बुखार की वजह से लोगों में खौफ बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed