फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If you want to live together for life, then we also kept the fast of Karvachauth

जिंदगी भर साथ निभाना है तो हमने भी रखा करवाचौथ का व्रत

Fri, 14 Oct 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
If you want to live together for life, then we also kept the fast of Karvachauth
विवेक शर्मा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। जैसे-जैसे समाज की सोच आगे बढ़ी है, वैसे-वैसे परंपराएं भी बदलती जा रही हैं। अब कुछ पुरुष भी संकोच त्यागकर अपनी पत्नियों के लिए करवाचौथ का व्रत रखने लगे हैं। बृहस्पतिवार को तमाम लोगों ने पत्नी के लिए निर्जला व्रत रखा और पत्नी के प्रति अपने प्यार व समर्पण को व्यक्त किया।
विज्ञापन

पुरुषों ने न केवल निर्जला व्रत रखा, बल्कि पत्नियों के साथ ही चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोला। पत्नी ने पति के हाथ से पानी पिया तो पति ने पत्नी के हाथ से पानी पीकर उससे जीवन भर साथ निभाने का वायदा किया। शहर की भारद्वाज कॉलोनी निवासी सुरेंद्र भारद्वाज का कहा कि प्यार के बिना यह संसार अधूरा है, लेकिन जब प्यार दोनों तरफ से हो, तो उसके मायने ही कुछ और होते हैं। ऐसे में करवाचौथ पर केवल पत्नी ही व्रत क्यों रखें। पति भी व्रत रख सकते हैं। मैंने भी अपनी पत्नी कोमल के लिए व्रत रखा है।
विज्ञापन

विजय नगर निवासी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 25 साल से पत्नी संगीता के साथ करवाचौथ का व्रत रखते आ रहे हैं। पत्नी पूरे साल परिवार की तरक्की के लिए भगवान से कामना करती है। ऐसे में साल में एक बार तो पत्नी के लिए करवाचौथ रखा जा सकता है। कहते हैं कि वह इस दिन को पूरे साल का सबसे स्पेशल दिन मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेखपट्टी के रहने वाले विवेक शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी चित्रा पाठक करवाचौथ पर उनकी लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में उनका भी फर्ज बनता है कि वह भी पत्नी की लंबी उम्र के लिए व्रत रखें। पिछले छह सालों से करवाचौथ पर पत्नी के लिए व्रत रखते आ रहे हैं। हमारे लिए यह बेहद खास त्योहार है।

सैय्यदगंज निवासी मनीष जुनेजा ने बताया कि करवाचौथ पर वह अपनी पत्नी सीमा के साथ अधिकांश समय व्यतीत करते हैं। घर के कामों में उनका सहयोग करते हैं और अपनी पत्नी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए व्रत रखते हैं। जिस प्रकार जब वह हमारी लंबी उम्र के लिए व्रत रख सकती है तो हमारा भी कर्तव्य बनता है।

अनुपम कुलश्रेष्ठ। संवाद

अनुपम कुलश्रेष्ठ। संवाद- फोटो : BADAUN

मनीष जुनेजा। संवाद

मनीष जुनेजा। संवाद- फोटो : BADAUN

सुरेंद्र भारद्वाज।संवाद

सुरेंद्र भारद्वाज।संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed