{"_id":"66a58e1994a43c191d0f78d4","slug":"if-you-want-to-do-intermediate-through-correspondence-then-there-are-1600-seats-in-the-district-badaun-news-c-123-1-sbly1001-123093-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पत्राचार से करना है इंटरमीडिएट तो जिले में 1600 सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पत्राचार से करना है इंटरमीडिएट तो जिले में 1600 सीट
Sun, 28 Jul 2024 05:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड इग्नू की तर्ज पर पत्राचार से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करा रहा है। जिले में चार सेंटर बनाए गए हैं। जहां से पत्राचार से इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए आवेदन किया जा सकता है। जिले में इसके लिए 1600 सीट दी गईं हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट की परीक्षा की तिथि का निर्धारण कर दिया है, ताकि समय अवधि के अंदर इच्छुक छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकें। इसके लिए परिषद ने जिले में चार सेंटर बनाए हैं।
जहां पर पत्राचार के लिए आवेदन किया जा सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षण ने बताया कि मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली और प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान में इंटरमीडिएट के लिए छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
बदायूं के राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के लिए केवल छात्र ही आवेदन कर सकते है। इसी तरह बदायूं के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट में केवल छात्राएं ही आवेदन कर सकती है। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने पंजीकरण केंद्रों के प्रधानाचार्य को विद्यार्थियों का पंजीकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और आवेदन और अभिलेखों की जांच के बाद ही वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।