फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If you want to attain God, love like Vidurani: Indresh Maharaj

भगवान को पाना है तो विदुरानी जैसा प्रेम करो : इंद्रेश महाराज

Sun, 17 Nov 2024 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
If you want to attain God, love like Vidurani: Indresh Maharaj
बिसौली के रामलीला मैदान में चल रही भागवत  कथा में मौजूद भक्त। संवाद
बिसौली। रामलीला मैदान में राधारानी प्रेम सेवा समिति के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में वृंदावन के रसिक इंद्रेश महाराज ने अमृतवर्षा करते हुए भगवान के प्रेम के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान को पाना है तो विदुरानी जैसा प्रेम करो। भगवान ने प्रेम के वश में होकर दुर्योधन की मेवा को त्यागकर विदुरानी के घर जाकर केले के छिलकों का भोग लगाया। उन्होंने भक्त चोखामेला की भक्ति के बारे में बताया कि उनके माता-पिता आम लेकर भगवान पंडरी नाथ के यहां जा रहे थे। रास्ते में प्रभु ब्राह्मण का रूप धारण कर आ गए। आम खाए और कुछ अध खाए आम ब्राह्मणी की झोली में डाल दिए। उसी झोली में चोखा मेला बाल रूप में प्रकट हुए।
विज्ञापन

कहा कि एक बार चोखा मेला केला खिलाने पंडरी नाथ के मंदिर में पहुंच गए। पुजारियों ने मंदिर में पीट दिया। चोखा घायल होकर लौटे। भगवान खुद केला खाने चोखा मेला के घर पहुंच गए। अगले दिन जब पुजारियों ने मंदिर का कपाट खोला तो अंदर केले के छिलके पड़े थे। पुजारियों ने शक चोखा मेला पर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारियों ने भक्त के घर जाकर उसकी पिटाई कर दी। भक्त की पिटाई से प्रभु ने नाराज होकर मंदिर के अंदर से कपाट बंद कर लिए। भगवान से माफी मांगने के बाद पुजारियों ने भक्त चोखा मेला से माफी मांगी और उन्हें पालकी में बैठाकर मंदिर ले आए। तब कहीं जाकर कपाट खुले। अंत में भजन गाया-मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है। भजन पर भक्तगण झूम उठे। कथा सुनने वालों में मनोज यादव, मुकेश शंखधर, पवन गुप्ता, सतीश माथुर, संजीव मिश्र, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed