{"_id":"6abacac17720695981017d94","slug":"if-you-have-one-acre-of-land-apply-for-an-ats-center-badaun-news-c-123-1-bdn1037-174254-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एक एकड़ जमीन है तो एटीएस सेंटर के लिए करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एक एकड़ जमीन है तो एटीएस सेंटर के लिए करें आवेदन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में अब तक एक भी एटीएस सेंटर स्थापित नहीं है। इस कारण परिवहन विभाग ने जिले में एटीएस सेंटर खोलने के लिए आवेदन मांगे हैं। विभाग ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए शर्तों में भी बदलाव किया है। पहले जहां सेंटर के लिए दो एकड़ जमीन अनिवार्य थी, वहीं अब एक एकड़ जमीन और सात मीटर चौड़े रास्ते की उपलब्धता पर कोई भी व्यक्ति या संस्था आवेदन कर सकती है।
एआरटीओ हरिओम ने बताया कि इच्छुक आवेदक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सेंटर स्थापित होने के बाद जिले के हजारों वाहन स्वामियों को फिटनेस के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा।
बता दें कि दिसंबर 2026 के बाद वाहनों की फिटनेस की मौजूदा मैनुअल व्यवस्था पूरी तरह बंद हो जाएगी। इसके बाद सभी वाहनों की फिटनेस जांच ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) सेंटर पर ही की जाएगी। संवाद