{"_id":"6848830e969bb220f9065da7","slug":"if-the-ruined-building-collapses-a-joint-laboratory-will-be-built-badaun-news-c-123-1-sbly1035-140922-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खंडहर भवन ढहे तो बने संयुक्त प्रयोगशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खंडहर भवन ढहे तो बने संयुक्त प्रयोगशाला
विज्ञापन
उझानी अस्पताल में इसी स्थान पर बननी है प्रयोगशाला। संवाद
उझानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रस्तावित ब्लॉक स्तरीय संयुक्त प्रयोगशाला का निर्माण शुरू होने में खंडहर भवन अड़चन बन गया है। इसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए फाइल लखनऊ तक पहुंच गई, फिर भी स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से अनमुति नहीं दी गई है।
अस्पताल परिसर में एक ही भवन में मरीजों से जुड़ीं सभी जांचें कराने के लिए कंबाइंड लैब (संयुक्त प्रयोगशाला) पिछले साल से प्रस्तावित है। स्वास्थ्य विभाग के निर्माण अनुभाग के अधिकारी यहां आकर दो- तीन बार पैमाइश भी कर चुके हैं। काफी जद्दोजहद के बाद तय हुआ कि परिसर में खंडहर भवन ढहाकर उसकी जगह पर प्रयोगशाला का निर्माण होगा।
स्वास्थ्य निदेशालय को भूमि चयन हो जाने की जानकारी देने के साथ खंडहर भवन के ध्वस्तीकरण के लिए भी दो महीने पहले फाइल भेज दी गई। इसके बाद भी निदेशालय की ओर से अब तक अनुमति प्रदान नहीं की गई है। चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार ने बताया कि खंडहर भवन को बिना अनुमति के ढहाया नहीं जा सकता। सीएमओ की ओर से अब निदेशालय को रिमाइंडर भेजा गया है।
विज्ञापन
--
प्रयोगशाला बनने से यह होगी सुविधा
ब्लॉक क्षेत्र में बरामयखेड़ा, कछला, बुटला और शेखूपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। यहां इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को प्रयोगशाला बनने पर चेकअप कराने के लिए मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
--
संयुक्त प्रयोगशाला में सभी टेक्नीशियन के होंगे चैंबर
संयुक्त प्रयोगशाला में हीमोग्लोबिन, शुगर, एचआईबी, हेपेटाइटिस बी और सी, बीडीआरएल, मलेरिया, टाइफायड आदि सभी जांचें होंगी। इसके लिए संबंधित टेक्नीशियन के अलग-अलग चैंबर भी संयुक्त प्रयोगशाला में होंगे। इसके अलावा हेल्थ एटीएम भी इसी परिसर में लगेगा।