फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If the proposed power substation of Lalua Nagla is shifted then the project hung

ललुआ नगला का प्रस्तावित बिजली उपकेंद्र शिफ्ट किया तो लटका प्रोजेक्ट

Sun, 03 Oct 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
If the proposed power substation of Lalua Nagla is shifted then the project hung
दबतोरी। आसफपुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांवों को बिजली समस्या से निजात मिलने में कुछ देरी और हो सकती है। एक साल की कवायद के बाद भी जब मुसिया नगला में बिजली उपकेंद्र के लिए जमीन नहीं मिल सकी तो अब ललुआनगला में जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

बिजली सब स्टेशन आसफपुर से दबतोरी, संग्रामपुर, दबथरा, करेंगी समेत 100 से ज्यादा गांव जुड़े हुए हैं। सपा सरकार के दौरान यहां दबतोरी में बिजली उपकेंद्र स्वीकृत हुआ था। दबतोरी में जमीन न मिलने पर उपकेंद्र परवेज नगर में बना दिया गया। इसके बाद भी यहां आसफपुर उपकेंद्र पर ज्यादा लोड होने के कारण बिजली की समस्या बनी रही। करीब डेढ़ साल पहले शासन ने मुसिया नगला में 33/11 केवीए के उपकेंद्र को मंजूरी दी। उपकेंद्र का निर्माण 2.28 करोड़ की लागत से होना है। मुसिया नगला में जमीन चिह्नित करने के बाद स्वीकृति के लिए फाइल डीएम को भेज दी गई। अब पता लगा है कि मुसिया नगला में जो जमीन है वह पावर कॉरपोरेशन के नाम नहीं है। ऐसे में जमीन लीज पर दी जा सकती है। जमीन की लीज के लिए जटिल प्रक्रियाओं के बाद पावर कॉरपोरशन और राजस्व विभाग की ओर से बताया गया है कि ललुआ नगला में पावर कॉरपोरेशन के पास जमीन पहले से उपलब्ध है। मुसिया नगला और ललुआ नगला के बीच दूरी आधा किमी है। ऐसे में उपकेंद्र ललुआ नगला में भी बन सकता है।
विज्ञापन

अब राजस्व विभाग और पावर कॉरपोशन ने ललुआनगला में उपकेंद्र के लिए कवायद तेज कर दी है। ललुआनगला की जमीन चिह्नित कर फाइल आगे भेज दी गई है। एक्सईएन तृतीय खंड विनय कुमार सिंह ने बताया कि ललुआनगला में उपकेंद्र की स्थापना को कवायद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बड़े गांवों में दूर होगा बिजली का संकट
ललुुआ नगला या फिर मुसिया नगला में उपकेंद्र बनने के बाद कई बड़े गांवों में बिजली का संकट दूर हो जाएगा। दरअसल, आसफपुर बिजली उपकेंद्र का करेंगी फीडर सबसे ज्यादा लंबा है। इसकी लाइनें जर्जर होने के कारण 50 से ज्यादा गांवों में बिजली संकट बना रहता है। कई बार बिजली लाइनें टूट कर गिरने से हादसे भी होते हैं। उपकेंद्र का निर्माण होने के बाद दबतोरी, संग्रामपुर, करेंगी जैसे बड़े गांवों में भी बिजली संकट काफी हद तक दूर हो जाएगा।

बिजली उपकेंद्र की स्थापना के लिए जमीन तलाश की जा रही है। ललुआ नगला में जमीन देखी गई है। मुसिया नगला में एक जमीन है वह पावर कॉरपोरेशन के नाम नहीं है। बिजली उपकेंद्र की स्थापना का काम जल्द शुरू हो जाएगा।
-डॉ. राजेश कुमार, एसडीएम बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed