फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If sugar mill is unable to pay then mark the property of the mill

Budaun News: चीनी मिल भुगतान करने में हो असमर्थ तो मिल की संपत्ति का करें चिह्नांकन

Wed, 28 Aug 2024 04:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 28 Aug 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
If sugar mill is unable to pay then mark the property of the mill
बदायूं। जिले में किसानों का चीनी मिल की तरफ से भुगतान नहीं किया जा रहा है। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदु शुगर चीनी मिल किसान का समय से भुगतान करे, अगर वह भुगतान करने में असमर्थ है तो उनकी संपत्ति का चिह्नांकन कराया जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम निधि श्रीवास्तव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर राजस्व के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में राजस्व की रैंकिंग में सुधार हुआ है, पूर्व में यह रैंक प्रदेश में 10वीं थी, जो अब सातवें स्थान पर पहुंच गई है। डीएम ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम से भी शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का फीडबैक शिकायतकर्ता से कॉल के माध्यम से लिया जा रहा है। डीएम ने कहा कि अधिकारी केपीआई (मुख्य प्रदर्शन संकेतक) को भलीभांति समझें और उसी के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों से विभागीय दायित्वों का निर्वहन ठीक प्रकार से करने व जनपद की रैंकिंग में सुधार करने के लिए कहा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रेनू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed