फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   if needed then CDO office will lock out

‘जरूरत पड़ी तो विकास भवन में होगी तालाबंदी’

Tue, 19 Sep 2017 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Tue, 19 Sep 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
if needed then CDO office will lock out
CDO office staff
ग्राम विकास अभिकरण के कर्मचारियों का चार माह से वेतन न मिलने और परियोजना निदेशक की ओर से अभद्र व्यवहार को लेकर डीआरडीए इंपलाइज यूनियन के तहत विकास भवन परिसर में कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन धरना दिया। उनका कहना है कि वेतन को लेकर 15 दिन पहले दिए प्रार्थना पत्र पर भी कोई कार्यवाई नहीं हुई। धरना के दौरान विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार आर्य ने कहा कि डीआडीए कर्मियों की मांगे जायज हैं, विकास भवन की यूनियन उनके साथ है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता हुई तो वे विकास भवन में तालाबंदी करेंगे। डीआडीए यूनियन के अध्यक्ष ग्रीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पीडी विजय श्रीवास्तव की वजह से तीन माह का वेतन रुका हुआ है। महामंत्री राजीव गुप्ता ने कहा कि अधिकारियों की गाड़ियां, टेलीफोन और तमाम खर्चे वैकल्पिक व्यवस्था से चलते हैं, लेकिन कर्मचारियों पर पीडी की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में कर्मचारियों के छह माह के वेतन के लिए शासन से मिली धनराशि में पीडी ने 20 लाख रुपये अनुचित रूप से टीटी खाते में जमा कर दिए। इसी वजह से कर्मचारियों के वेतन की समस्या उत्पन्न हुई है। इस अवसर पर कमल कुमार, ऋषि कुमार, फहीम अली, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, राजीव भारती, अनिल गुप्ता, राजीव पाल सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed